फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसन के इस्तेमाल से त्वचा की कई समस्याओं से मिल जाती है निजात, जानें लगाने का तरीका

Sat, 12 Jun 2021 01:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बेसन - फोटो : iStock
बेसन का फेस पैक त्वचा पर लगाना काफी लंबे समय से चला आ रहा है। हमारी दादी-नानी के नुस्खे में से ऩिकला ये अनमोल पिटारा केवल चेहरे की चमक बढ़ाने का ही काम नहीं करता। बल्कि इस पैक से त्वचा पर होने वाली कई सारी समस्याओं से भी निजात मिल जाती है। खासतौर पर अगर किसी को गर्मियों में ऑयली त्वचा और पसीने की वजह से चिपचिपाहट के बढ़ने की परेशानी हो तो उसे बेसन का पैक जरूर चेहरे पर लगाकर ट्राई करना चाहिए। दरअसल, बेसन त्वचा के अंदर तक समाकर सीबम के निकलने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। जिससे चेहरे पर चिपचिपाहट कम दिखती है और वो खिला-खिला नजर आने लगता है। बेसन कई सारे गुणों से भरपूर होता है। जिसके इस्तेमाल से त्वचा पर कुछ ही दिनों में असर नजर आने लगता है। चेहरे की डेड स्किन हटाकर जहां ये रंगत निखारने का काम करता है। वहीं दूसरी तरफ अगर इनमे से कोई भी त्वचा संबंधी समस्या आपको परेशान कर रही है। बेझिझक बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है। आगे की स्लाइड में जानें चेहरे की कौन सी परेशानियों के लिए बेसन का पैक असरदार होता है। 
विज्ञापन

2 of 6
face - फोटो : social media
चेहरे पर बड़े और भद्दे पोर्स नजर आते हैं तो जरूरत है कि आप अपने चेहरे की त्वचा की अच्छे से देखभाल करें। वहीं बार-बार दाने या एक्ने निकल आना भी बताता है कि आपकी त्वचा को अंदर तक सफाई की जरूरत है। क्योंकि त्वचा में बैठी गंदगी दाने का कारण बन जाती है। दोनों ही तरह की परेशानी में बेसन का बना पैक काफी फायदेमंद साबित होता है। बेसन के पैक की खासियत होती है कि आप इसे बेझिझक रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं। जिससे कि त्वचा की ये सारी समस्याएं खत्म हो जाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
Face Pack
वहीं अगर आप चेहरे पर पिंपल के निकलने की समस्या से परेशान हैं तो बहुत सारे फेस पैक और प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की बजाय कुछ दिन केवल बेसन का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में असर साफ नजर आने लगेगा कि कैसे सारे पिंपल एक-एक कर खत्म हो रहे हैं। 

4 of 6
face pack
इसके लिए फेस पैक बनाते समय बेसन की एक या दो चम्मच मात्रा लेकर उसमे गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें। साथ में एक चम्मच एलोवेरा जेल की भी डाल लें। अच्छे से फेंटकर पेस्ट बना लें और चेहरे से लेकर गर्दन तक लगाकर छोड़ दें। फिर ठंडे पानी का छींटा मारकर धो लें। लगातार इस पैक का इस्तेमाल करने से पिंपल की समस्या से पूरी तरह से निजात मिल जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
face
जिन लोगों की त्वचा बहुत ज्यादा तैलीय होती है। उन्हें बेसन का फेस पैक काफी हद तक फायदा पहुंचा सकता है। तैलीय त्वचा की वजह से जो स्किन में होने वाली डलनेस है वो चली जाती है। और त्वचा की रंगत खिलकर नजर आने लगती है। इसलिए बेसन का इस्तेमाल तैलीय त्वचा वालों को गर्मियों और बारिश के मौसम में खासतौर पर करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
skin tanning
अगर धूप में रोजाना निकलना पड़ता है और त्वचा पर सनबर्न और टैनिंग होने का डर बना रहता है। तो बेसन का पैक जरूर लगाएं। ये त्वचा पर डिटैन की तरह काम करेगा और आपको किसी भी महंगी क्रीम की तरह ही बेहतर परिणाम मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें