फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होने वाली दुल्हन को शादी के एक महीना पहले से शुरू कर देनी चाहिए इस तरह से त्वचा की देखभाल

Thu, 18 Feb 2021 10:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
bride - फोटो : instagram
शादी के दिन दुल्हन के लिए केवल भारी-भरकम मेकअप और कपड़ों से ही खुद को सुंदर दिखाना काफी नहीं होता। जरूरी है कि उस समय पर आपकी त्वचा अंदर से ग्लो करे। जिससे कि आप सबसे खूबसूरत दुल्हन बनकर तैयार हों। लेकिन त्वचा की सही देखभाल के बिना ये अधूरा ही रह जाता है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि त्वचा में अंदर से निखार नजर आए तो होने वाली दुल्हन के लिए नाइट स्किन केयर रूटीन जरूर फॉलो करना चाहिए। रात को त्वचा को पूरा समय मिलता है जिससे वो खुद को रिपेयर कर सारी कमियों को दूर कर लेती है। तो चलिए जानें किस तरह से केवल रात में की गई देखभाल से आपकी त्वचा निखर सकती है।
विज्ञापन

2 of 7
skin - फोटो : social media
रात को सोने से पहले केवल मेकअप हटाना ही जरूरी नहीं होता है। बल्कि कुछ और चीजें जैसे चेहरे के सेंसटिव पार्ट जैसे आंखों के आसपास की त्वचा की देखभाल भी बहुत जरूरी होती है। जिससे कि आंखें थकी हुई और आंखों के नीचे सूजन ना नजर आए।
विज्ञापन

3 of 7
bridal look - फोटो : instagram
मेकअप हटाना है जरूरी
चेहरे पर ज्यादातर लड़कियां कुछ मेकअप प्रोडक्ट हमेशा लगाती हैं। ऐसे में इन्हें रात को हटाना बहुत जरूरी होता है। फाउंडेशन और कॉम्पैक्ट पाउडर वगैरह जरूर हटाकर सोएं। नहीं तो इनसे स्किन डल दिखने लगती है। वहीं आंखों पर से काजल, मस्कारा और सारे मेकअप अच्छी तरह से रिमूवर की मदद से हटाकर ही सोएं। नहीं तो आंखों के आसपास के हिस्से में पफीनेस दिखने लगती है। आप चाहें तो किसी अच्छे क्लीजिंग मिल्क से सारे तरह के मेकअप को साफ करें। 

4 of 7
eye liner - फोटो : insatgram
आंखों पर लगे मस्कारे को हटाने के लिए कॉटन में क्लीजिंग मिल्क को लेकर हल्के हाथों से पलकों को पोछते हुए इसे हटाएं। साथ ही होठों पर लगी लिपस्टिक को हटाने के लिए भी इसी तरह से दूसरा कॉटन लेकर क्लीजिंग मिल्क की मदद से हटाएं। ताकि सारा मेकअप अच्छे से निकल जाए और आपकी त्वचा सांस ले सके। 
विज्ञापन

5 of 7
face - फोटो : pixa
क्लीजिंग मिल्क के बाद चेहरे को साफ करने के लिए सादे पानी का इस्तेमाल करें। ना ज्यादा ठंडा और ना ज्यादा गर्म। साथ ही अगर आपकी स्किन ड्राई है तो भूलकर भी रात को साबुन का इस्तेमाल ना करें बल्कि किसी क्लींजर का इस्तेमाल करें।  
विज्ञापन

6 of 7
cream - फोटो : Pixabay
इसके बाद चेहरे पर नाइट क्रीम लगाना ना भूलें। नाइट क्रीम त्वचा को अंदर से पोषण देता है। क्रीम के कुछ बूंदे पानी की मिलाकर हल्के हाथों से त्वचा पर मसाज करें। यहीं प्रक्रिया आंखों के आसपास के हिस्से पर भी दोहरानी चाहिए। फिर कॉटन की मदद से अतिरिक्त क्रीम को पोंछ कर हटा दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
acne
अगर चेहरे पर एक्ने या पिंपल की शिकायत है या फिर त्वचा तैलीय है तो नाइट क्रीम का इस्तेमाल हरगिज ना करें। इससे ये समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें