फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2024: ईद पर चांद की तरह चमकना है तो ग्लोइंग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें ये फेसपैक

Wed, 10 Apr 2024 04:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चाहती हैं कि ईद के दिन आपका चेहरा खिला-खिला दिखे तो आप घरेलू फेसपैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
ग्लोइंग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें ये फेसपैक - फोटो : istock
रमजान के पाक महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। इसके आखिर में ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ईद का पर्व 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। ईद अपने साथ काफी खुशियां लाती हैं। इस दिन लोग ढेर सारी मिठाईयां खाते हैं, और अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। लोग एक-दूसरे के घर ईद की बधाई देने भी जाते हैं। ईद के लिए बहुत से लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं।

खासतौर पर अगर बात करें लड़कियों की तो लड़कियां ईद पर खूबसूरत दिखने के लिए कई-कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। अगर आप भी चाहती हैं, कि ईद के दिन आप चांद की तरह चमकें तो ये लेख आपके काम का है। इस लेख में हम आपको कुछ घरेलू फेसपैक के बारे में बताएंगे, जो इंस्टेंट ग्लो देने का काम करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ग्लोइंग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें ये फेसपैक - फोटो : Pixabay
एलोवेरा, शहद और नींबू

इन तीनों चीजों में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तीनों चीजों को मिलाकर आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इस फेस पैक से आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
ग्लोइंग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें ये फेसपैक - फोटो : iStock

टमाटर, शहद और नींबू

टमाटर चेहरे को इंस्टेंट ग्लो देने का काम करता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं। वहीं शहद त्वचा में नमी बरकरार रखता है। इस पैक के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक कटोरी में टमाटर मैश करके उसमें शहद और नींबू डालें। अब इस पैक को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। 

4 of 5
ग्लोइंग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें ये फेसपैक

दही- मुल्तानी मिट्टी

अगर आप चाहती हैं, कि आपकी त्वचा हेल्दी दिखे तो एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी और दही को सही से मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर सही से लगाएं। इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्लोइंग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें ये फेसपैक - फोटो : Istock

खीरा, दही और शहद

खीरे को सही से ब्लेंड करने के बाद इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें दही और शहद डालकर इसका पेस्ट तैयार करें। 20 से 25 मिनट के लिए इसे सही से चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरा धो लें। ये आपके चेहरे को चांद सा निखार देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें