अप्रैल का महीना चल रहा है। ऐसे में अभी से चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। तेज धूप की वजह से चेहरे पर दाने, जलन और कई तरह की परेशानी सामने आने लगती है। इस मौसम में रैशेज और सनबर्न की वजह से लोगों को काफी दिक्कत होती है। वैसे तो गर्मी के मौसम में लोग कोशिश करते हैं कि वो घरों में ही रहें, लेकिन किसी न किसी काम के लिए उन्हें घर से बाहर जाना ही पड़ता है।
बहुत से लोगों का चेहरा धूप में निकलते ही लाल हो जाता है। इस वजह से त्वचा को ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आपको भी धूप में बाहर जाना होता है, कुछ चीजों का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से आपको तुरंत राहत मिलेगी। ये सभी चीजें आपको आसानी से घरों में ही मिल जाएंगी। इनसे आपका चेहरा ठंडा रहेगा।