फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Hacks: इमरजेंसी में आपके काम आएंगे ये ब्यूटी हैक्स, हर लड़की को होनी चाहिए इनकी जानकारी

Mon, 29 Jul 2024 10:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बहुत से ऐसे ब्यूटी हैक्स आते हैं, जो हर लड़की को पता होने चाहिए। इन हैक्स की मदद से आप तब भी अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं, जब आपके पास मेकअप न हो। 
विज्ञापन
1 of 7
इमरजेंसी में आपके काम आएंगे ये ब्यूटी हैक्स - फोटो : Freepik
Beauty Hacks: कई बार ऐसा होता कि अचानक से दफ्तर से ही कहीं घूमने का प्लान बन जाता है। ऐसे में ये जरूरी नहीं कि उस वक्त आपके पास मेकअप का पूरा सामान मौजूद हो। लड़कियां पूरा मेकअप किट तो अपने साथ कभी लेकर नहीं चलतीं, लेकिन उनके पास जरूरत भर का सामान हमेशा रहता है। जिनकी मदद से आप अपना पूरा मेकअप कंप्लीट कर सकती हैं। ये सुनने में भले ही अजीब लग रहा है लेकिन ये सच है।  

दरअसल, यहां हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में हर लड़की को पता होना बेहद जरूरी है। इन हैक्स के बारे में जानकर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इन हैक्स में हम आपको कम चीजों में मेकअप करना बताएंगे, ताकि जब आपको कहीं अचानक निकलना पड़े तो उसके बावजूद आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकें। आइए बिना देर करते हुए आपको इन हैक्स के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
इमरजेंसी में आपके काम आएंगे ये ब्यूटी हैक्स - फोटो : iStock
फाउंडेशन न हो तो ये करें

अगर आपके पास फाउंडेशन नहीं है तो आप मॉइश्चराइजर के साथ कंसीलर मिलाकर उसका इस्तेमाल फाउंडेशन की तरह कर सकती हैं। मॉइश्चराइजर होने की वजह से आप इसे आसानी से ब्लैंड कर सकेंगी। इसे अच्छी तरह के मिक्स करने के बाद चेहरे पर ब्यूटी ब्लैंडर के साथ अप्लाई करें और फिर इसका लुक देखें। ये परफेक्ट बेस का काम करेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
इमरजेंसी में आपके काम आएंगे ये ब्यूटी हैक्स - फोटो : iStock
लिप टिंट को बनाएं ब्लश

अगर आपके पास ब्लश नहीं है तो आप लिप टिंट का इस्तेमाल ब्लश की तरह कर सकती हैं। ये लगाने में भी आसान रहता है और इसे गालों पर लगाकर आपका लुक भी बेहद खूबसूरत लगेगा। बस ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल कभी-कभी ही करें। 

4 of 7
इमरजेंसी में आपके काम आएंगे ये ब्यूटी हैक्स - फोटो : instagram
काजल से बनाएं आईशैडो

कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास आईशैडो उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में हम चाहें तो बिना सोचे काजल से आईशैडो बना सकते हैं। अगर काले रंग के काजल को आंखों के ऊपर लगाकर यदि आप इसे सही से ब्लैंड करेंगी तो ये स्मोकी आईज लुक देगा। आप चाहें तो अपनी पसंद का काजल इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल बाजार में हर रंग का काजल मिलता है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
इमरजेंसी में आपके काम आएंगे ये ब्यूटी हैक्स - फोटो : instagram
पैट्रोलियम जेली आएगी इस काम

अगर अपनी आईब्रो सेट करनी है और इसके लिए आपके कुछ उपलब्ध नहीं है तो पैट्रोलियम जेली की मदद से आईब्रो सेट करें। ये आपको एकदम शार्प लुक देने का काम करेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
इमरजेंसी में आपके काम आएंगे ये ब्यूटी हैक्स - फोटो : iStock
ड्राई शैंपू जरूर रखें

हर लड़की को अपने पास ड्राई शैंपू अवश्य रखना चाहिए। ये आपके बालों को इंस्टेंट वॉल्युम देता है। इसके इस्तेमाल से आपके बाल ऐसे हो जाते हैं, जैसे कि आपने तुरंत बाल धोएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इमरजेंसी में आपके काम आएंगे ये ब्यूटी हैक्स - फोटो : iStock
ऐसे करें कर्ल

अगर आपके पास बाल कर्ल करने के लिए हीटिंग टूल नहीं है तो रात के वक्त अपने बालों को हल्का गीला करें और उससे हेयर ब्रेड बनाएं। अगले दिन जब आप अपने बालों को खोलेंगी तो आपका लुक काफी अच्छा दिखेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें