Beard And Mustache Care Tips: हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में विक्की कौशल के लुक ने लोगों का दिल जीत लिया। हर लड़का अब विक्की की तरह की दाढ़ी और मूंछ रखना चाहता है। दाढ़ी मूंछ रखना तो आसान है लेकिन आज के समय में इसे मैंटेन करना काफी मुश्किल है।
दरअसल, आजकल के समय में तनाव और खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर इसका काफी प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में कम उम्र में ही लड़कों के बालों के साथ-साथ दाढ़ी और मूंछ तक सफेद हो रही हैं। अपनी सफेद दाढ़ी और मूंछ को छिपाने के लिए उन्हें हेयर कलर इस्तेमाल करना पड़ता है। बहुत से लोगों को तो ये केमिकल वाले हेयर कलर पसंद भी नहीं आते हैं। ऐसे में यहां आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताया जा रहा है, जिनके इस्तेमाल से आप अपनी दाढ़ी और मूंछ को प्राकृतिक रूप से काला कर सकते हैं।