Diwali 2024: दिवाली का त्योहार आते ही सबसे पहले घरों की सफाई का सिलसिला शुरू हो जाता है। लोग कई-कई दिन पहले से अपने घरों और दुकानों की सफाई शुरू कर देते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर विचरण के लिए आती हैं, ऐसे में उनके स्वागत के लिए लोग अपने घर को साफ करते हैं।
दिवाली से पहले शुरू होने वाली सफाई की वजह से लोगों की त्वचा काफी डल हो जाती है।लगातार उड़ने वाली धूल और मिट्टी की वजह से त्वचा संबंधी कई परेशानियां जन्म लेने लगती हैं। ऐसे में सफाई के दौरान अपनी त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपकी त्वचा भी खिल उठेगी। यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो दिवाली महोत्सव में आपकी त्वचा खिली-खिली दिखेगी।