फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: चेहरे की चमक से जगमगाएगा घर, जब बिना पैसे खर्च किए खुद ही करेंगी फेशियल

Fri, 25 Oct 2024 09:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप दिवाली पर दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो आज ही घर बैठे फेशियल कर लें। यहां हम आपको फेशियल का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
फेशियल करने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
Diwali 2024: दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार हर कोई साल भर करता है। धनतेरस से शुरू होकर 5 दिन तक चलने वाले इस त्योहार की धूम घरों से लेकर बाजारों तक में दिखाई देती है।

दिवाली के कई-कई दिन पहले से ही लोग अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों को खूब अच्छे तरह से साफ करते हैं। यही वजह है कि साफ-सफाई की वजह से लोगों की त्वचा काफी डल दिखने लगती है। ऐसे में दिवाली पर खूबसूरत दिखना काफी मुश्किल सा हो जाता है।

त्योहार की वजह से पार्लरों में भी काफी लंबी-लंबी लाइनें लगी होती है। ऐसे में हम आपके घर पर ही आसान स्टेप में फेशियल करना सिखाएंगे, ताकि आप घर बैठे अपने चेहरे को चमका सकें। अगर आप सही स्टेप से फेशियल करेंगी तो दिवाली वाले दिन आपके चेहरे की रोशनी से ही आपका घर जगमाएगा। तो चलिए बिना देर किए आपको फेशियल करने का सही तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
फेशियल करने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
क्लींजिंग है पहला स्टेप

फेशियल के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ करना जरूरी है। इसके लिए आप कच्चा दूध या गुलाबजल इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कॉटन में दूध या गुलाबजल लेकर चेहरे को अच्छे से साफ करें। इससे चेहरे पर जमी गंदगी निकल जाएगी और त्वचा ताजा महसूस करेगी।
विज्ञापन

3 of 8
फेशियल करने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
अब है स्टीमिंग की बारी

स्टीमिंग के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की डाल सकते हैं। अब तौलिए से सिर को ढककर चेहरे को भाप दें।  

4 of 8
फेशियल करने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें स्क्रब

चेहरे को स्क्रब करने के लिए 1 बड़ा चम्मच चीनी, 1 छोटा चम्मच शहद लें और इसे मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे मृत त्वचा निकल जाती है और त्वचा में चमक आती है।
विज्ञापन

5 of 8
फेशियल करने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
अब करें मसाज

मसाज के लिए नारियल तेल लें और इससे चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। यह रक्त संचार को बढ़ाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है।
विज्ञापन

6 of 8
फेशियल करने का सही तरीका - फोटो : Freepik
अब लगाएं फेस पैक

आप घर पर अपनी स्किन टाइप के हिसाब से फेस मास्क तैयार करें। जैसे कि फेस मास्क बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच दही को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
विज्ञापन

7 of 8
फेशियल करने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
करें टोनर का इस्तेमाल

इसके लिए गुलाब जल सबसे बेस्ट है। चेहरे पर लगे फेस मास्क को धोने के बाद चेहरे पर गुलाबजल का स्प्रे करें या कॉटन में लेकर लगाएं। यह त्वचा को फ्रेश बनाता है।
विज्ञापन

8 of 8
फेशियल करने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
आखिर में करें मॉइस्चराइज

फेशियल के सबसे आखिर में त्वचा को नम रखने के लिए मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे आपकी त्वचा में नमी बरकरार रहेगी। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें