फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया अपनी खूबसूरती का राज, शाइनी बाल और ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं उनके ये टिप्स

Fri, 06 Aug 2021 04:46 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण अक्सर अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दीपिका जितनी बोल्ड हैं, उतनी ही खूबसूरत भी। उनकी साफ और चमकदार त्वचा का राज हर कोई जानना चाहता है। इसी कड़ी में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी इस खूबसूरती के राज से पर्दा उठाया है। उन्होंने अपनी ग्लोइंग स्किन और खूबसूरत बालों पर बात करते हुए कई सारे टिप्स दिए। उनके मुताबिक हमें सुंदर दिखने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स के पीछे नहीं भागना चाहिए। दीपिका कहती हैं - "अपनी सुंदरता को बनाए रखने के लिए मैं ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाए त्वचा की देखभाल, पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम की आदतों, स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों को अधिक महत्व देती हूं। अगर आप भी खूबसूरत और सुंदर दिखना चाहती हैं, तो इन चार चीजों को नजरअंदाज नहीं करें। इसके अलावा समय समय पर चेहरे को मॉइश्चराइज भी करना जरूरी होता है। बिना इसके चेहरे बदरंग हो जाते हैं।"
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
अपने बालों को शाइनी और सुंदर रखने के लिए दीपिका उनके पोषण पर बहुत ध्यान देती हैं। वे अपने बालों को अक्सर नारियल के तेल से मालिश करती हैं, ताकि बाल साफ चमकदार और शाइनी दिखें। इससे बालों में मजबूती आती है और उन्हें नारियल के तेल से कई तरह के पोषक तत्व भी मिलते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका कहती हैं - "त्वचा की सुंदरता उसके अच्छे स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए हमें समय समय पर उसको मॉइश्चराइज करना चाहिए। रात में सोने से पहले सनस्क्रीन लगाकर उसकी सफाई जरूर करें।"

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
दीपिका के अनुसार स्वस्थ त्वचा के लिए हमें दिन में उपयुक्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। इसके साथ साथ संतुलित मात्रा में आहार और नींद भी आवश्यक है। आहार के जरिए त्वचा को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है। दीपिका कहती हैं हमें ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ब्यूटी प्रोडक्ट्स कम हों लेकिन बढ़िया होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
दीपिका बताती हैं कि अच्छा फिटनेस आपकी खूबसूरती को बढ़ाता है। इसके अलावा आप अच्छी डाइट लेकर भी अपनी सुंदरता में वृद्धि कर सकती हैं। अच्छे खान-पान का स्किन पर सकारात्मक असर पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें