फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों को बिना केमिकल वाले कलर के प्राकृतिक तरीकों से करें काला, ये रहें वो नुस्खे

Fri, 29 Jan 2021 09:23 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
gray hair
आजकल कम उम्र में ही बालों का सफेद हो जाना आम बात है। वहीं कुछ लोग बालों में कलर फैशन की वजह से लगाते हैं। जिसकी वजह से बालों का असली कलर उड़ जाता है। नतीजा बाल सफेद हो जाते हैं और उन्हें छुपाने के लिए हमेशा बालों में कलर करना पड़ता है। लेकिन लगातार केमिकल वाले कलर का बालों पर बुरा असर पड़ता है। जिससे बाल झड़ने और कमजोर होने लगते हैं। अगर आप भी बालों के सफेद होने से परेशान है लेकिन केमिकल वाले कलर से बचना चाहती हैं तो एक बार घर में इस तरह से बालों को कलर करें। फिर देखिए कैसे केमिकल वाले कलर की नहीं पड़ेगी जरूरत। आगे की स्लाइड में जानिए खास नुस्खे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हिना, दही और चायपत्ती
बालों के रेडिश ब्राउन रंग देने के लिए यह बेहतरीन उपाय है। मेंहदी में दही, नींबू का रस और पानी में चायपत्ती उबालकर व छानकर मिलाएं और पूरे बालों पर लगाएं। दो घंटे बाद पानी से छो लें। बाल सूखने पर तेल लगाएं और अगले दिन शैंपू करें।
विज्ञापन

3 of 6
gray hair - फोटो : social media
ऐसे में आप घर पर ही मेंहदी से बने प्राकृतिक हेयर डाइ ट्राइ करें जिनसे बालों की कलरिंग भी होगी, बाल स्वस्थ भी रहेंगे और जेब भी ज्यादा छीली नहीं करनी पड़ेगी।

4 of 6
til
हिना, करी पत्ता और तिल का तेल
बालों को काला रंग देने के लिए यह बेहद कारगर उपाय है। तिल के तेल में करी पत्ता डालकर उबाल लें और इस मिक्सचर को एक-दो दिनमों तक रखें। बालों में हिना करते वक्त पहले मेहंदी में इस मिक्सचर को मिलाकर गर्म करें और बालों पर लगाकर दो घंटे तक छोड़ दें। पिर शिकाकाई या शैंपू से बाल धो लें।
विज्ञापन

5 of 6
hair color
कॉफी पाउडर के साथ हिना
बालों को गाढ़ा भूरा रंग देने के लिए यह बेहतरीन उपाय है। बालों के लिए मेंहदी घोलते वक्त पहले उसमें आधा चम्मच कॉफी पाउडर डाल दें। इससे बालों का रंग कॉफी ब्राउन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Camphor and Camphor oil - फोटो : Pixabay
कपूर के तेल के साथ हिना
एक लोहे के बर्तन में कपूर का तेल गर्म करें। इसमें हिना को अच्छी तरह मिलाएं और एक-दो दिन उसी तरह छोड़ दें। इसे लगाते वक्त पहले गर्म पानी इसमें मिलाएं और फिर लगाएं। इससे न सिर्फ बालों का रंग काला होगा बल्कि बाल जड़ से मजबूत होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें