लगातार गिरते पारे की वजह से हर कोई सर्दी का सितम झेल रहा है। ठंड के इस मौसम में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोग पूरी तरह से कवर होकर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इस मौसम में लोगों की त्वचा में काफी परिवर्तन होता है। त्वचा और बालों के साथ-साथ सर्दी के मौसम में बहुत से लोगों के पैरों की उंगलियों में सूजन आ जाती है। सर्दियों में पैरों की उंगलियों में सूजन आने की वजह ठंडी हवाएं हैं।
ठंडी हवाओं की वजह से शरीर की नसें सिकुड़ने लगती हैं और ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। इससे हाथ और पैरों में ब्लड क्लॉट बनने लगता है और उंगलियां लाल होने लगती हैं। अगर आपके साथ भी इस तरह की परेशानी होती है, तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इससे राहत पा सकते हैं। तो चलिए आपको भी इन घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं।