फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Skin Care: सर्दियों में चाहिए निखरती त्वचा तो मिल्क पाउडर का इस्तेमाल करके चमकाएं चेहरा

Tue, 16 Jan 2024 09:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सर्दियों के मौसम में निखरती त्वचा पाना चाहते हैं तो मिल्क पाउडर का घर पर ही इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Face Pack For Glowing Skin - फोटो : social media
Winter Skin Care: सर्दियों का मौसम आते ही लोग अपनी त्वचा का ध्यान रखना शुरू कर देते हैं। इसकी वजह है कि इस मौसम में त्वचा काफी डल हो जाती है। चेहरे पर भले ही कितने प्रोडक्ट इस्तेमाल कर लिए जाएं लेकिन उसका असली गुलाबी निखार सर्दियों में खो जाता है।

ऐसे में लोग अपनी त्वचा का ग्लो बरकरार रखने के लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं लेकिन ज्यादा मौसम खराब होने के बाद ये प्रोडक्ट भी ज्यादा काम नहीं आते। इसी के चलते आज के लेख हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आपका चेहरा एकदम खिल उठेगा। इस एक चीज में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा का ग्लो बरकरार रखने में मददगार है।

अगर आप भी जानना चाहते हैं, कि हम किस चीज की बात कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं मिल्क पाउडर की। मिल्क पाउडर की मदद से आप अपनी त्वचा का ग्लो बरकरार रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
CLEANSING - फोटो : social media
सबसे पहले मिल्क पाउडर से करें क्लींजिंग 

अगर आप मिल्क पाउडर की मदद से अपना चेहरा चमकाना चाहते हैं तो सबसे पहले चेहरे की क्लीजिंग करनी है। इसके लिए एक कटोरी में आधा चम्मच मिल्क पाउडर में एक चम्मच कच्चा दूध मिलाना है। अब इस पेस्ट को दस मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा करने से आपकी त्वचा की डेड स्कन हटने लगेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
steam on face - फोटो : istock
अब है स्टीम की बारी

चेहरे को क्लीन करने के बाद स्टीमर की मदद से आप स्टीम ले सकती हैं। इससे आपकी त्वचा के पोर्स खुल जाएंगे। स्टीम त्वचा को हाइड्रेट करने में भी मददगार रहती है। 

4 of 6
scrub
अब बारी है स्क्रबिंग की 
 
इस स्टेप के बाद आपको मिल्क पाउडर की मदद से ही चेहरे की स्क्रबिंग करनी है। इसके लिए बस आधा चम्मच मिल्क पाउडर को दो चम्मच कच्चा दूध और एक चम्मच चावल का आटा मिलाएं। इससे अपने चेहरे पर अच्छे से स्क्रब करें। 
विज्ञापन

5 of 6
skin care
अब करें मसाज 

चेहरे पर स्क्रब करने के बाद एक कटोरी में मिल्क पाउडर लेकर उसमें थोड़ा सा शहद और नारियल का तेल डालें। अब इसको अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। दस मिनट के बाद चेहरे की मसाज करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फेसपैक
अंत में लगाएं फेसपैक 

सबसे आखिर में आपको अपने चेहरे पर फेसपैक लगाना है। मिल्क पाउडर से फेसपैक बनाने के लिए आपको बस एक कटोरी में दो चम्मच मिल्क पाउडर, एक चम्मच चंदन पाउडर, एक चम्मच बेसन, दही और आधा चम्मच शहद मिलाना है। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर चेहरा धो लें। इस पूरी प्रक्रिया करने के बाद आपका चेहरा खिल उठेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें