फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Skin Care : गर्मियों में भी चाहिए दमकता चेहरा तो जरूर करें इन ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल

Wed, 24 May 2023 10:04 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मियों के मौसम में स्किन का ध्यान रखते समय कुछ चीजों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आज के लेख में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Summer Skin Care - फोटो : pixabay
Summer Skin Care : देश के कई हिस्सों में आज-कल भीषण गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी की वजह से हर कोई परेशान है। भले ही मौसम विभाग ने अब बारिश की आशंका जताई है, पर उसके बाद भी उमस के साथ-साथ हीट वेव ने लोगों का घर से बाहर निकलना तक बंद करवा दिया है। आलम ऐसा हो गया है कि लोग बस तभी घर से बाहर निकल रहे हैं, जब उन्हें कोई जरूरी काम हो। इसके पीछे की वजह है स्किन पर तेज धूप का प्रभाव होना। दरअसल, सूरज से निकलने वाली तेज किरणें सीधा स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। जिससे टैनिंग के साथ-साथ सनबर्न की समस्या भी सामने आती है। ऐसे में त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

इसी के चलते घर से बाहर निकलते वक्त कुछ स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल आपको जरूर करना चाहिए। ताकि गर्मी में भी आपकी त्वचा दमकती रहे। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे समर ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आपको पूरी गर्मी करना है। आप गलती से भी इन्हें लगाना ना भूलें। अगर आप इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी स्किन को काफी राहत मिलेगी और ये धूप से होने वाली परेशानियों से बची रहेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
toner
जरूर लगाएं फेस टोनर

गर्मियों में मौसम में स्किन का ध्यान रखने के लिए फेस टोनर लगाना कभी ना भूलें। आप चाहें तो गुलाब जल का इस्तेमाल करके फेस टोनर बना सकते हैं। ये आपको काफी राहत पहुंचाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
face pack
हफ्ते में तीन बार लगाएं फेसपैक

गर्मी के इस मौसम में चेहरा काफी बेजान हो जाता है। ऐसे में इस मौसम में हफ्ते में तकरीबन तीन बार फेसपैक लगाना चाहिए। ऐसा करने से चेहरे को ठंडक मिलती है। अगर चेहरा अंदर से ठंडा रहता है तो उसमें चमक बरकरार रहती है।

4 of 6
face scrub
जरूर करें फेस स्क्रब

गर्मियों के मौसम में चेहरे से धूल और गंदगी हटाने के लिए फेस स्क्रब जरूर करें। फेस स्क्रब में मौजूद बारीक पार्टिकल्स स्किन के साथ-साथ चेहरे पर मौजूद पोर्स को भी साफ करने में मदद करते हैं। इससे चेहरा अंदर तक साफ हो जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
सनस्क्रीन - फोटो : pixabay
लगाएं सनस्क्रीन

आप बाहर जाएं या ना जाएं, पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना गलती से भी ना भूलें। मॉइस्चराइजर को चेहरे पर लगाने के बाद ही सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ये आपकी स्किन को यूवी किरणों से बचा कर रखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
skin care
ना भूलें मॉइस्चराइजर लगाना

अक्सर गर्मियों के मौसम में लोग ये सोच लेते हैं कि गर्मियों में मॉइस्चराइजर की जरूरत नहीं होती। पर, ऐसा नहीं है। इस मौसम में भी आपको चेहरे के लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर का चयन करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें