फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nail Care Tips : नाखूनों को मजबूत बनाने में काफी मददगार है आंवला, जाने इसके इस्तेमाल का सही तरीका

Sun, 14 May 2023 05:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नाखूनों को मजबूत बनाने में आंवला काफी मददगार है। इसके इस्तेमाल का तरीका भी काफी आसान है। 
विज्ञापन
1 of 5
nail - फोटो : pixabay
Nail Care Tips : बढ़ते प्रदूषण और लगातार बिगड़ती लाइफस्टाइल का सीधा असर लोगों की हेल्थ पर पड़ रहा है। लोग अपने चेहरे का तो ध्यान रख लेते हैं पर व्यस्त रहने की वजह से नाखूनों की देखभाल करना भूल जाते हैं। ऐसे में नाखूनों की रंगत बिगड़ने लगती है। जबकि आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए नाखूनों का भी काफी बड़ा हाथ होता है। ऐसे में बहुत से लोग तो तरह-तरह के नेल स्टूडियो से मैनीक्योर व पेडीक्योर भी करवाना पसंद करते हैं। जिसकी वजह से नाखून खूबसूरत तो लगते हैं, पर उनकी मजबूती कम हो जाती है।

इसी के चलते आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आप अपने नाखूनों को मजबूत बना सकते हैं। हम बात कर रहे हैं आंवला की। दरअसल नाखूनों को मजबूत बनाने में आंवला काफी मददगार है। नाखूनों की देखभाल के लिए इसके इस्तेमाल का तरीका आप सभी को पता होना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
amla - फोटो : file photo
आंवला के इस्तेमाल के लिए जरूरी सामान
  • गुलाब जल
  • आंवला 
  • कॉटन 
 
विज्ञापन

3 of 5
आंवला का जूस - फोटो : social media
ऐसे करें इस्तेमाल

नाखूनों की देखभाल के लिए अगर आप आंवले का इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं तो सबसे पहले नेल रिमूवर से नेल पॉलिश को अच्छे से साफ कर लें। अब आप अपने नाखूनों को हल्के गुनगुने पानी में करीब 2 से 5 मिनट तक डुबोकर रखें। ऐसा करने से आपके नाखून मुलायम हो जाएंगे। जिसके बाद नाखूनों की केयर सही से हो पाएगी। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अब एक कटोरी में तीन से चार आंवला लेकर इसे अच्छे से पीस लें। अगर आप चाहें तो इसके साथ विटामिन ई का कैप्सूल इसमें मिला लें। जब येअच्छे से पिस जाए तो इसे नाखूनों के किनारों में और अंदर लगाएं। इसे तकरीबन दस मिनट तक ऐसे ही लगे रहने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nail - फोटो : pixabay
इसे कॉटन की मदद से साफ करने के बाद फाइलर की मदद से नाखूनों को शेप दें। जब इसे साफ कर लें तो कॉटन में गुलाब जल लगाकर नाखूनों पर अच्छे से लगाएं। गुलाब जल से नाखूनों को अंदर और बाहर से साफ भी करें। सबसे लास्ट में नाखूनों पर कोई क्रीम लगाएं। जिससे नाखूनों में मॉइस्चराइजर की कमी ना हो। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें