फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Protection Tips : गर्मियों में बीच पर जाने का बन रहा है प्लान तो ऐसे रखें स्किन का ध्यान

Fri, 12 May 2023 10:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी बीच पर घूमने जा रहे हैं तो आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाकर आप समुद्र किनारे होने वाले सनबर्न से खुद को बचा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Sun Protection Tips - फोटो : sunscreen
Sun Protection Tips : गर्मियों का मौसम आते ही स्कूलों की छुट्टी हो जाती है। जिस वजह से लोग बाहर घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। इस मौसम में अगर आप हिल स्टेशन जा रहे हो तब तो ठीक है, लेकिन अगर आप बीच पर जाने का प्लान बना रहे तो धूप से बचाव करना बेहद जरूरी है। दरअसल, मई-जून में पड़ने वाली चिलचिलाती गर्मी की वजह से हर कोई परेशान हो जाता है। खासकर कि जब हम कहीं बाहर घूमने जाते हैं तो धूप और धूल की वजह से स्किन काफी ज्यादा खराब होती है। ऐसे में अपनी स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। 

अगर आप भी बीच पर घूमने जा रहे हैं तो आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाकर आप समुद्र किनारे होने वाले सनबर्न से खुद को बचा सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
sunscreen
सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

अगर आप समुद्र किनारे घूमने जा रहे हैं तो वहां जाकर सनबर्न होना तो आम बात है। पर, अगर आप सही से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करेंगे तो इस परेशानी से बच सकते हैं। सनस्क्रीन ना सिर्फ आपको सनबर्न से बचाएगी बल्कि इसके इस्तेमाल से टैनिंग की समस्या से भी आप दूर रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
beach
पहनें फुल कपड़े

अगर आप कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कोशिश करें कि उस वक्त फुल कपड़े ही पहनें। ऐसा करने से आप सूरज की तेज किरणों से बचे रहेंगे। 

4 of 5
skin care
हैट और चश्मे का करें इस्तेमाल

बीच पर कभी भी चश्मा और हैट लगाना ना भूलें। ये आपकी आंखों और चेहरे को धूप से बचाने में मदद करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Coconut water
खुद को रखें हाइड्रेटेड

समुद्र के किनारे खुद को हाइड्रेट रखें। देखा जाता है कि धूप में घूमने की वजह से शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप खूब पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें। समय-समय पर नारियल पानी पीते रहें।  इससे आपकी त्वचा हेल्दी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें