चेहरा चमकदार दिखे, स्किन ड्राई न हो, स्किन रूखी न हो, चेहरा निखरता हुआ दिखे आदि। इसके लिए लोग नाजाने कितन कुछ नहीं करते। जहां एक तरफ अपनी डाइट को बेहद संतुलित रखते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वे कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स और कई घरेलू उपायों का भी सहारा लेते हैं, ताकि उनके चेहरे पर आने वाली समस्याएं दूर हो सके। चेहरा ड्राई होने लगता है जिसके कारण स्किन से लचीलापन दूर होने लगता है और चेहरे पर छाइयां या झुर्रियां तक नजर आने लग जाती हैं। यहा नहीं, दाग-धब्बे भी काफी परेशान करने लगते हैं। ऐसे में लोग लोशन लगाते हैं, लेकिन कई बार इनकी वजह से चेहरे पर पिंपल्स जैसी अन्य दिक्कतें होने लगती हैं। लेकिन अगर आप चाहें, तो बटर फेस मास्क का इस्तेमाल करके इन दिक्कतों से आजादी पा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आप कैसे घर पर ही इस बटर फेस मास्क से बेबी सॉफ्ट स्किन पा सकते हैं।