फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बिना डाई के ऐसे काले करें अपने बाल, कम उम्र के लोगों के काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे

Wed, 18 Dec 2024 02:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बालों को काला करने के लिए प्राकृतिक और घरेलू उपाय अपनाने से आपको बिना किसी साइड इफेक्ट के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यहां कुछ आसान और प्रभावी तरीके बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बिना डाई के ऐसे काले करें अपने बाल - फोटो : Adobe stock
Hair Care Tips: आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खान-पान का सीधा असर लोगों के स्वास्थ पर पड़ने लगा है। खासतौर पर प्रदूषण की वजह से बाल काफी कमजोर होते जा रहे हैं। ऐसे में बालों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

कई बार तो बालों का ध्यान रखने के बावजूद बहुत से युवा कम उम्र में ही बालों के सफेद होने से परेशान रहते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके बाल अपने आप काले होने लगेंगे। हालांकि इन चीजों के इस्तेमाल से बाल पूरी तरह से काले नहीं होते, लेकिन हां थोड़ा-बहुत इनका असर जरूर दिखता है।

यदि आप हमारे बताए गए उपायों को फॉलो करने का सोच रहे हैं, तो एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी की संभावना नहीं रहे। 
विज्ञापन

2 of 6
आंवला इस्तेमाल करें - फोटो : instagram
आंवला इस्तेमाल करें

आंवला में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को न सिर्फ काला करते हैं, बल्कि उन्हें आंतरिक रूप से मजबूत भी बनाते हैं। ऐसे में चाहें तो आंवले के तेल से बालों की नियमित मालिश करें। इसके अलावा आप आंवला पाउडर को पानी में उबालकर पेस्ट बना लें और इसे बालों में लगाएं। इसके इस्तेमाल से भी बाल काले हो सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
करी पत्ता और नारियल तेल - फोटो : istock
करी पत्ता और नारियल तेल

करी पत्ते में पाए जाने वाले तत्व आपके बालों को मजबूत बनाने और काला करने में मदद करेंगे। करी पत्तों को नारियल तेल में उबालकर ठंडा करें। इस तेल से हफ्ते में 2-3 बार मालिश करें। इसका असर भी आपको कुछ दिनों में दिखने लगेगा।   

4 of 6
भृंगराज तेल  - फोटो : Adobe stock
भृंगराज तेल 

भृंगराज को केश राजा कहा जाता है। ऐसे में भृंगराज तेल से सिर की मालिश करें। आप भृंगराज पाउडर को पानी में मिलाकर मास्क के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी आपके बाल प्राकृतिक रूप से काले हो जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
प्याज का रस - फोटो : Freepik.com
प्याज का रस

प्याज के रस का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए प्याज का रस निकालकर सीधे बालों की जड़ों में लगाएं।  इसे 30-45 मिनट तक लगाकर रखें और फिर शैंपू कर लें। इसका फर्क भी आपको कुछ ही दिनों में दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चाय का प्रयोग - फोटो : Istock
 चाय का प्रयोग

चाय के इस्तेमाल से भी आपके बाल काले हो सकते हैं। इसके लिए चाय को पानी में उबालकर ठंडा करें। इसे बालों में लगाएं और कुछ समय बाद धो लें। यह बालों को चमकदार और काला बनाता है। इन उपायों को नियमित रूप से अपनाने से बालों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और सफेद बाल कम होंगे।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें