Winter Skin Care Tips: सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव के कारण त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। वैसे तो आजकल बाजार में त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए हर स्किन टाइप की क्रीम और बॉडी लोशन मिलते हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल के बाद भी बहुत से लोगों को त्वचा संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
यदि आपके साथ भी कई दिक्कतें सामने आ रही हैं तो आपको अपने डेली रूटीन में बदलाव करने की जरूरत है। यहां हम आपको कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको सर्दी के मौसम में खासतौर पर रखना है। इन उपायों को अपनाकर आप सर्दियों में अपनी त्वचा को न सिर्फ स्वस्थ बल्कि चमकदार और मुलायम बनाए रख सकते हैं।