आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी कई खास तस्वीरों को शेयर करती हैं। इन तस्वीरों में वह काफी सुंदर और गॉर्जियस नजर आती हैं। उनका खुद का एक यूट्यूब चैनल है, जिसका नाम स्किन केयर रूटीन है। अक्सर आलिया वहां पर स्किन केयर से जुड़ी टिप्स लोगों को बताती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी स्किनकेयर रूटीन का खुलासा किया है। इस वीडियो में उन्होंने यह बताया है कि वो अपनी स्किन की देखभाल कैसे करती हैं? इस दौरान उन्होंने कहा कि वो हर जगह अपने स्किन केयर ट्रेवल बैग को साथ लेकर जाती हैं। वो अपनी स्किन केयर रूटीन को कभी भी मिस नहीं करती। उन्होंने बताया कि स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने से पहले चेहरे को क्लींजर से जरूर धोना चाहिए। इसके बाद आपको अपनी त्वचा के मुताबिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। उनके अनुसार आप अपनी त्वचा के मुताबिक पानी और तेल आधारित बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं।