फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे की ढलती स्किन पर हफ्ते भर में आ सकता है ग्लो, इन 7 ब्यूटी टिप्स को करें फॉलो

Tue, 30 Jun 2020 11:31 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ब्यूटी टिप्स - फोटो : Pixabay
हर लोगों की ये चाहत होती है कि उसकी स्किन हमेशा चमकती और दमकती रहे। लेकिन त्वाचा को यूं ही हेल्दी बनाए रखने के लिए क्या कुछ नही करना पड़ता है। लड़का हो या लड़की अपनी स्किन को बेहतर बनाने के लिए दादी-नानी के नुस्खे से लेकर महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके अलावा ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अच्छी डाइट भी बहुत जरूरी है। क्योंकि डाइट से मिलने वाला पोषण हमें अंदर से स्वस्थ रखने का काम करता है, जिसके कारण हमारी स्किन बेहतर होती जाती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे खास टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप हफ्ते भर में अपनी स्किन को चमकदार बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
डाइट - फोटो : Pixabay
डाइट में बदलाव
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप दिन में 3 या तीन से ज्यादा लीटर पानी पीने की कोशिश करें। इसके अलावा, गर्म हर्बल चाय और सब्जियों के रस को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके साथ ही कॉफी के सेवन को कम या सीमित करने की कोशिश करें क्योंकि कॉफी स्किन में परेशानी पैदा कर सकती है और लालिमा यानी की  रेडनेस का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कुछ इस तरह धोएं चेहरा
अपने चेहरे को दिन में कम से कम दो बार गर्म पानी से धीरे-धीरे साफ करें। इसके लिए आप अपनी स्किन को सूट करने वाले क्लींजर, या फिर ओटमील से बनें क्लींजिंग साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4 of 8
hand cream - फोटो : Pixabay
अच्छे मॉस्चराइजर का इस्तेमाल
अपने स्किन को एक अच्छे और प्रभावी मॉस्चराइजर से अपनी स्किन को मॉस्चराइज करें। इसके लिए आप अपनी स्किन को सूट होने वाले सन बाम, बनाना बोट जेल, कैलेनडुला क्रीम का भी प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि ज्यादा मॉस्चराइजर का प्रयोग करने से आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्किन को ठंडा रखें 
चमकदार त्वचा के लिए चेहरे को ठंडा रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप मौसम के अनुसार ठंडा या गर्म पानी से चेहरे को धोएं।
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
क्ले मास्क लगाएं 
चेहरे को चमकदार बनाने के लिए बेटोनाइट क्ले मास्क लगाएं और फेस स्क्रब का उपयोग करें। ऐसा करने से आपकी चेहरे के भीतर छिपी गंदगी बाहर निकलेगी और आपकी स्किन साफ होगी। हालांकि आपको इसका भी ज्यादा प्रयोग करने से बचना चाहिए क्योंकि ये चेहरे की नमी खींच लेता है।
विज्ञापन

7 of 8
खानपान
हेल्दी फूड खाएं
अपनी डाइट में हेल्दी फूड शामिल करें जिसमें से 5 सब्जियां और 2 फल आपके लिए हेल्दी साबित हो सकते हैं। आपको अस्थायी रूप से चीज के सेवन को कम कर देना चाहिए और त्वचा में जकड़न और जलन को कम करने के लिए जंक फूड्स / चॉकलेट से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रोजाना एक्सरसाइज करें
रोजाना एक्सरसाइज करना आपके शरीर और स्किन के लिए बेहद जरूरी है। फेशियल एक्सरसाइज और स्किन टैपिंग आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें