फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीषा पटेल के बीच लुक को देख फैंस ने कह दी ऐसी बातें , पहन रखी है बिकिनी

Sun, 11 Jul 2021 11:00 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अमिषा पटेल

अमीषा पटेल एक समय कई सारे युवाओं का क्रश हुआ करती थीं। हालांकि आज भी लोग उन्हें खुद पसंद करते हैं। कहो न प्यार है से डेब्यू करने वाली अमीषा को गदर में भी लोगों ने खूब पसंद किया है। अमीषा अब भले ही फिल्मों में दिखाई नहीं देती हैं लेकिन वे बॉलीवुड से गायब नहीं हुई हैं। कई बार वे रास्तों और एयरपोर्ट पर दिख जाती हैं। आज भी अमीषा के फैंस उनकी अदाओं के जादू को नहीं भूले हैं और यही वजह है कि वे चाहते हैं कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री फिर से बड़े पर्दे पर दिखाई दे। अमीषा के पास फिल्हाल तो कोई बड़े प्रोजेक्ट्स नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वे बराबर सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक आकर्षक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर की खासियत यह है कि इसमें वे बीच लुक में नजर आ रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए अमीषा पटेल का यह लेटेस्ट अवतार। 

विज्ञापन

2 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
अमीषा पटेल ने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई है जो कि आगे से बहुत ज्यादा डीप है औऱ् तस्वीर भी उन्होंने हाई एंगल से क्लिक की है। बिकिनी में सिल्वर कलर का थोड़ा सा ऐसे ही आगे की तरफ डिजाइन है। तस्वीर में अमीषा नीचे की ओर देख रही हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
अमीषा पटेल

यह हैं एसेसरीज
अमीषा ने इस लुक को पूरा करने के लिए इसके साथ ही सिर पर स्कार्फ बांध रखा है। यह एक प्रिंटेड स्कार्फ जिसे कि उनके फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं। आंखों पर स्टाइलिश गॉगल्स हैं जिसके फ्रेम पर कुछ-कुछ लिखा हुआ है। 

4 of 5
फाइल फोटो

मेकअप किया है भरपूर
अमीषा ने मेकअप में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने फुल बॉडी मेकअप करवाया है। चेहरे के अलावा हाथों के जॉइंट्स और चेस्ट आदि पर हाईलाइटर का उपयोग किया हुआ है। गले में उन्होंने तीन चेन वाला एक नेकपीस डाल रखा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : instagram
कर डाले अजीबोगरीब कमेंट्स
अमीषा कपूर ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन डाला हुआ है- ‘ बीच फील्स ऑन माय माइंड’ और उन्होंने बिकिनी वाली इमोजी भी कैप्शन के साथ लगा रखी हैं। जिस पर कि फैंस ने बहुत अजीबोगरीब कमेंट्स किए हैं जिसमें कुछ कह रहे हैं कि वे अब हद पार करने लगी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें