संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के फैंस की कमी नहीं हैं, सोशल मीडिया पर उनके कई सारे फॉलोअर्स हैं। कहा जा रहा है कि शनाया जल्द ही किसी बड़ी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी लेकिन अदाकारी से पहले ही वे लोगों के बीच अपनी एक जगह बना चुकी हैं। शनाया को फैंस ही नहीं बॉलीवुड के अन्य सिलेब्स भी खूब पसंद करते हैं और उनकी तस्वीरों पर कमेंट भी करते हैं। शनाया के बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर ये बातें भी सामने आ रही हैं कि वे करण जौहर की किसी बड़ी फिल्म से आने वाले समय में लॉन्च हो सकती हैं लेकिन उससे पहले शनाया के फैशन गेम की अगर बात करें तो वे बिल्कुल भी पीछे नहीं रहती हैं। वे एक से बढ़कर ड्रेस पहनकर तस्वीरें साझा करती हैं। उनपर अलग-अलग लुक्स बहुत अच्छे भी दिखाई पड़ते हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए शनाया का यह लेटेस्ट और स्कर्ट वाला अंदाज।