आमतौर पर पूजा पाठ या नई नवेली दुल्हन को अपने ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ पल्लू लेना पड़ता है। महिलाएं खूबसूरत साड़ी पहनती हैं। डिजाइनर सूट पहनती हैं, इन सब पर वह अपना लुक स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं पर परम्पराएं भी निभानी होती हैं। ऐसे में साड़ी का आंचल हो या सूट की चुनरी हो, महिलाएं कुछ मौकों पर इनसे अपनी सिर को ढकने यानी पल्लू लेने का काम करती हैं। ऐसे में उनका स्टाइल छिप सकता है। लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप सिर पर पल्लू भी स्टाइल में ले सकती हैं। इससे आपकी सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे सिर पर पल्लू रखने के उन चार तरीकों के बारे में, जिनसे आपको ट्रेडिशनल के साथ साथ स्टाइलिश लुक भी मिलेगा। इस तरह से पल्लू को कैरी करने पर आप काफी ग्लैमरस भी दिखेंगी। आइए जानते हैं पल्लू रखने के उन चार तरीकों के बारे में -