फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चार तरीकों से डालें सिर पर पल्लू, ट्रेडिशनल के साथ मिलेगा स्टाइलिश लुक

Sat, 06 Nov 2021 12:03 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
आमतौर पर पूजा पाठ या नई नवेली दुल्हन को अपने ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ पल्लू लेना पड़ता है। महिलाएं खूबसूरत साड़ी पहनती हैं। डिजाइनर सूट पहनती हैं, इन सब पर वह अपना लुक स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं पर परम्पराएं भी निभानी होती हैं। ऐसे में साड़ी का आंचल हो या सूट की चुनरी हो, महिलाएं कुछ मौकों पर इनसे अपनी सिर को ढकने यानी पल्लू लेने का काम करती हैं। ऐसे में उनका स्टाइल छिप सकता है। लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप सिर पर पल्लू भी स्टाइल में ले सकती हैं। इससे आपकी सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे सिर पर पल्लू रखने के उन चार तरीकों के बारे में, जिनसे आपको ट्रेडिशनल के साथ साथ स्टाइलिश लुक भी मिलेगा। इस तरह से पल्लू को कैरी करने पर आप काफी ग्लैमरस भी दिखेंगी। आइए जानते हैं पल्लू रखने के उन चार तरीकों के बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

कंधे पर करें पल्लू को पिन अप

आप साड़ी को किसी भी स्टाइल में ड्रेप करें, लेकिन पल्लू लेते समय उसे अच्छे से पिन अप करें। सिर पर पल्लू डालते समय पहले हेयर पिन की मदद से उसे सेट कर लें। साथ ही सेफ्टी पिन को लगाकर कंधे पर साड़ी का थोड़ा सा पल्लू सिक्योर कर लें। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

बालों में बनाएं जूड़ा

साड़ी के साथ पल्लू लेना है तो बालों में जूड़ा बना सकती हैं। इससे पल्लू लेते समय आंचल जूड़े पर टिका रहेगा और अच्छा लुक देगा। बैक की हेयरस्टाइल भी साफ पता चलेगी। जब आप सिर पर पल्लू लें तो जूड़ा पिन की मदद से पल्लू को जूड़े में ही टक इन कर लें। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

बॉर्डर वाली साड़ी का पल्लू लेने का तरीका

साड़ी में अगर बॉर्डर है तो उसका पल्लू आपके लुक पर अच्छा लगेगा। बॉर्डर वाली साड़ी का पल्लू सिर पर लेते समय पीछे साइड पर एक हुक लगा लें। इस हुक को अपने बालों में फंसा लें। हालांकि अधिक समय के लिए ये ट्रिक न अपनाएं क्योंकि बालों में हुक फंसने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

प्लीट्स बनाते समय लें लंबा पल्लू

जब आप कंधे की प्लीट्स बनाएं तो सिर पर पल्लू लेने के लिए साड़ी का बड़ा भाग छोड़ें ताकि पल्लू सिर पर सही से आ जाए और छोटा न पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें