घूमना-फिरना हर किसी को पसंद होता है। यहां तक कि कुछ लोगों के लिए तो ट्रैवलिंग ही हॉबी होती है। ट्रैवलिंग के समय सबसे जरूरी चीज कपड़े होते हैं। वैसे तो पुरुष आरामदायक कपड़ों को ही तरजीह देते हैं। लेकिन बात जब महिलाओं की आती है तो फिर वो कंफर्ट के साथ ही स्टाइलिश दिखना भी चाहती हैं। जिससे कि यादगार के रूप में खींची हर फोटो में वो आकर्षक दिखें। तो चलिए जानें कि कौन से कपड़े पहन महिलाएं ट्रैवल के दौरान ना केवल आकर्षक दिखेंगी बल्कि उन्हें आराम के साथ भी समझौता नही होगा।