फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: एक बार फिर आलिया की खूबसूरती ने लूटा फैंस का दिल, तस्वीरें आईं सामने

Thu, 10 Mar 2022 04:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट बॉलीवुड की नई स्टाइल क्वीन बन चुकी हैं। हर बार उनका लुक ऐसा होता है जो कोई भी लड़की पसंद करे। अपनी फिल्म गंगूबाई के प्रमोशन के लिए जहां वो सफेद रंग की शानदार साड़ियों से हर किसी का ध्यान खींच रहीं थीं। वहीं इस बार आलिया का लुक परफेक्ट ब्राइडमेड्स के लिए है। लहंगे में आलिया भट्ट का फोटोशूट सामने आया है। जिसमे वो हमेशा की तरह ही बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
alia bhatt - फोटो : instagram
आइवरी शेड के लहंगे में तैयार आलिया का लुक सिंपली गॉर्जियस है। वहीं बात करें उनके आउटफिट की तो आइवरी शेड के इस लहंगे पर पीच एंड पिंक कलर की एंब्रायडरी की गई है। सिकुइन और मैटेलिक, आर्केलिक पीसेज की गई एंब्रायडरी काफी खूबसूरत दिख रही है। वहीं इस आइवरी शेड के लहंगे के साथ गुलाबी रंग का ब्लाउज मैच किया गया है। जिसकी डिजाइन बटरफ्लाई से इंस्पायर है। वहीं इस ब्लाउज पर भी काफी सारा वर्क नजर आ रहा है। जो कि थ्रीडी एंब्रायडरी है। 
विज्ञापन

3 of 4
alia bhatt - फोटो : instagram
वहीं इस लुक को कंटेप्रेरी बनाते हुए आलिया ने दुपट्टा कैरी नहीं किया है। वहीं बात करें आलिया के स्टाइल की तो मिस भट्ट ने एक बार फिर आउटफिट को हाईलाइट करने के लिए मिनिमम एक्सेसरीज कैरी की है। इस लहंगे के साथ आलिया ने गुलाबी रंग की मैचिंग की ईयररिंग्स पहन रखी है। वहीं बात करें मेकअप की तो ड्यूई बेस मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक और ब्लैक आईलाइनर मैच किया गया है। वहीं बीमिंग हाईलाइटर लुक्स को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
alia bhatt - फोटो : instagram
जिसे आलिया ने बालों में स्लीक पोनीटेल की मदद से पूरा किया है। आलिया भट्ट की ऐसी तस्वीर को देखते ही उनके फैंस क्रेजी हो गए हैं। और जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है शी इज लुकिंग लाइक ए प्रिंसेज। वहीं आलिया के आउटफिट को एक यूजर ने पसंद करते हुए लिखा है ये कोई शक नहीं कि अब ये मेरा ड्रीम लंहगा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें