फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं प्रियंका चोपड़ा के पांच फेमस लुक्स, आप भी कर सकते हैं ट्राई

Thu, 12 Aug 2021 12:30 PM IST
Ananya Chaturvedi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram/PriyankaChopra
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के कुछ लुक्स आप कर सकते हैं बहुत आसानी से ट्राई वैसे तो ये ग्लोबल स्टार का हर ऑउटफिट बहुत ही महंगा होता है। प्रियंका की स्टाइलिस्ट मिमी कटरेल उनका हर ऑउटफिट एक से बढ़ कर एक ब्रांड से लेते हैं। मिमी ने एक इंटरव्यू में बताया की प्रियंका अपने कपड़ों पर बहुत विशेष ध्यान देती हैं। उनका कोई भी लुक लाखों से कम का नहीं होता लेकिन आज इन छह लुक्स को आप बहुत आसानी से कर सकते हैं ट्राई।

प्रियंका ने सारे बड़े बड़े डिजाइनरों के कपड़े पहने हैं। उन्होंने अपनी शादी पर भी सब्यसाची जैसे बड़े डिजाइनर का लेहंगा पहना था। प्रियंका ने देश विदेश में अपने आप को स्टाइल आइकॉन बनाया और लोगों को विभिन्न तरह के कपड़े पहनने को प्रेरित किया। यही नहीं प्रियंका ने अपनी फिम्लों में भी एक से एक लुक्स कैरी किये हैं।
 
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram/PriyankaChopra
वी-नेक टॉप और हाई-वेस्ट पैंट

सच बताएं तो यह पैंट यहाँ शो की स्टार हैं परन्तु जो टॉप यहाँ प्रियंका ने पहना है उसकी जगह और भी किसी रंग का टॉप पहना जा सकता है। यह पैंट इन तीन कारण से बेस्ट है: पहला, वे सहज और आरामदायक हैं। इसके बाद, ऊँची वेस्ट पैंट का मतलब है की वो आपको एक पतला और लम्बा लुक देंगी। अंत में, वे बेहद स्टाइलिश हैं और किसी भी रंग के टॉप के साथ चलेंगी।
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram/PriyankaChopra
सफेद शर्ट और सफेद जींस

ये कॉम्बिनेशन कभी आपको अच्छा दिखने से रोक नहीं सकता। सफेद शर्ट और जीन्स सभी के पास होती है। इसको सिर्फ एक अच्छे मेकअप लुक और अच्छे बने हुए बालों के साथ कैरी किया जाये तो यह लुक काफी सहज और अट्रैक्टिव लग सकता है। इसके साथ आप किसी भी ब्राइट रंग की हील्स पहन कर ये लुक पूरा कर सकते हैं।
 

प्रियंका चोपड़ा

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram/PriyankaChopra
शर्टड्रेस

एक सिंपल आउटिंग के लिए भी प्रियंका अपना स्टाइल नहीं भूलती। एक लुक को भी आप बहुत आराम से ट्राई कर सकते हैं। शर्टड्रेस आज कल काफी फैशन में हैं और आपको ऑनलाइन या किसी शॉपिंग मांल में मिल सकती है। इसके साथ आप एक अच्छा मेकअप और हेयर लुक कैरी करें तो यह एक बेहतरीन ऑउटफिट बन सकता है। प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ म्यूल्स पहने हैं पर आप इससे किसी भी हील्स के साथ पहन सकते है।
 
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा

5 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram/PriyankaChopra
ब्लेजर और हाई वैस्ट जीन्स

सर्दियों में ब्लेजर और जीन्स का अच्छा कॉम्बिनेशन बनता है। ब्लेजर आज कल सभी के फैशन का एक हिस्सा बन चुका है। हाई वेस्टेड जीन्स आपको एक स्लिम और लम्बा लुक देती हैं और वही ब्लेजर आपकी बॉडी को एक अच्छा शेप देता है। यह काफी सहज लेकिन अच्छा लुक देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram/PriyankaChopra
स्लीवलेस टॉप और मिडी स्कर्ट

मिडी स्कर्ट आज कल काफी ट्रेंड में हैं। इसके साथ आप किसी भी तरीके का टॉप पहन सकते हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए हील्स अनिवार्य होती हैं। मिडी स्कर्ट आपके घुटनों से थोड़ा नीचे तक आती हैं इसलिए हो सकता है की आपको थोड़ा नाटा लुक दे इसलिए इसके साथ हील्स पहन कर ये लुक आप पूरा कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें