फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पेडनेकर से लेकर कियारा आडवाणी तक, आप भी इन अभिनेत्रियों जैसे साड़ी पहन मचा सकती हैं धमाल

Wed, 11 Aug 2021 09:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी - फोटो : instagram/bhumi pednekar and kiara advani
बॉलीवुड जगत में कई अभिनेत्रियां हैं जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी कड़ी मेहनत और अपनी दमदार अदाकारी के दम पर आज वे एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। बी टाउन की ज्यादातर अभिनेत्रियां आज कामयाब हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। जहां एक तरफ फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिलता है। यही नहीं ये अभिनेत्रियां अपने लुक और अपने आउटफिट को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। अक्सर इनका साड़ी वाला देसी लुक हर किसी को पसंद आता है कोई पार्टी हो या फिर शादी में जाना हो, आप भी इन अभिनेत्रियों जैसे साड़ी कैरी करके खुद को एक शानदार लुक दे सकती हैं। तो चलिए आपको अभिनेत्री भूमि पेडनेकर से लेकर कियारा आडवाणी तक की साड़ियों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
bhumi pednekar - फोटो : instagram/bhumi pednekar
भूमि पेडनेकर
  • भूमि पेडनेकर अपनी दमदार अदाकारी के अलावा अपने फैशन सेंस के लिए भी काफी फेमस हैं। वे बेज रंग की सीक्विन साड़ी में नजर आईं थी, जिसके साथ उन्होंने बिकिनी स्टाइल ब्लाउज पहना था। सबसे खास बात की बिना किसी ज्वेलरी को कैरी किए बिना भी भूमि काफी प्यारी लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने न्यूड टोन मेकअप लिया था।
विज्ञापन

3 of 5
jacqueline fernandez - फोटो : instagram/jacqueline fernandez
जैकलिन फर्नांडीस
  • बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने साड़ी में काफी जलवे बिखेरे हैं। उनकी इस येलो कलर की सीक्विन साड़ी को ही देख लीजिए, जिसे उन्होंने लहंगे की तरह पहना था। इसके साथ उन्होंने गोल्ड फ्लोरल इयररिंग्स कैरी किए थे। ऐसे में उनकी ये साड़ी एक नया लुक दे रही है।

4 of 5
Nora Fatehi - फोटो : instagram/Nora Fatehi
नोरा फतेही
  • हाल ही में नोरा फतेही की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वे पिंक सीक्विन साड़ी में काफी हॉट लग रही थी। इसके साथ उन्होंने एक डीप नेक स्लिवलेस ब्लाउज पहना था। इसमें उन्होंने छोटे ईयर स्टड्स और मैचिंग की अंगूठी पहनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kiara Advani - फोटो : instagram/Kiara Advani
कियारा आडवाणी
  • कियारा आडवाणी पेस्टल कलर की सीक्वेंस साड़ी में बेहद प्यारी लग रही हैं, और उन्होंने इसके साथ स्ट्रैपी ब्लाउज पहना है। जहां उनके बाल थोड़े कर्ल नजर आ रहे हैं, तो वहीं उन्होंने हरे रंग की चूड़ियां, एक अंगूठी और राउंड झुमके पहने हैं और ये सब उनके इस लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें