जरीन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @zareenkhan
जरीन खान साल 2010 में वीर फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इसमें सलमान खान भी मुख्य भूमिका में थे। हाल ही में, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में नजर आईं जरीन खान ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जब शुरू-शुरू में उनकी तुलना कैटरीना कैफ से होती थी तो वो बहुत खुश थीं। हालांकि, बाद में हालात एकदम बदल गए।