सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन की फिल्म ‘युद्रा’ का प्रदर्शन दिन-ब-दिन गिरता चला जा रहा है। फिल्म को वीकेंड का भी फायदा नहीं मिल सका। ‘युद्रा’ ने शुरूआत तो ठीक-ठाक की थी, लेकिन उसे बेहतर करने में नाकामयाब रही। फिल्म को पहले दिन राष्ट्रीय सिनेमा दिवस का फायदा मिला, जिसने इसे एक औसत शुरूआत दी, बावजूद इसके फिल्म रफ्तार नहीं पकड़ पाई। आइए जानते हैं इसके चौथे दिन का हाल।
'युद्रा' फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे दिन की कमाई
‘युद्रा’ का निर्देशन रवि उध्यावर ने किया है और फिल्म को श्रीधर राघवन, फरहान अख्तर और अक्षत घिल्डियाल ने लिखा है। पहले दिन के प्रदर्शन के बाद सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म की कमाई में लगभग 60 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। दूसरे दिन यह महज एक करोड़ 75 लाख पर सिमट गई।
4 of 5
फिल्म युद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
वीकेंड पर कैसा रहा हाल?
फिल्म में राघव जुयाल के काम को काफी सराहना मिल रही है। वहीं, मालविका मोहनन की स्क्रीन प्रजेंस भी पसंद आई। तीसरे दिन वीकेंड का फायदा फिल्म नहीं उठा सकी। दूसरे दिन की कमाई से मामूली सुधार दिखा। फिल्म ने तीसरे दिन दो करोड़ 25 लाख की कमाई की।