फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: रूपाली गांगुली से पहले ट्रैफिक रूल तोड़ चुके हैं ये सितारे, कोई हुआ ट्रोल तो किसी का कटा चालान

Tue, 24 Sep 2024 02:45 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रूपाली गांगुली-कार्तिक आर्यन-अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
ग्लैमरस वर्ल्ड के कई सितारे अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। देश ही नहीं दुनियाभर में अपने शानदार अभिनय के दम पर वे सुर्खियां बटोरते हैं। भले ही वे कितने ही मशहूर क्यों न हो, लेकिन कानून के लिए वे आम लोगों की तरह ही हैं। कानून और नियम के आगे सितारे भी आम लोगों के बराबर ही हैं। हालांकि, कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जो ट्रैफिक रूल तोड़ते हुए पकड़े गए हैं, जिसके बाद उन्हें काफी परेशानी हुई है। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में, जिन्हें ट्रैफिक रूल तोड़ने के बाद चालान भरना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
रूपाली गांगुली
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रूपाली गांगुली की। रूपाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे बाइक पर बैठी नजर आईं। इस दौरान उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। दरअसल, ट्रैफिक से बचने के लिए जल्दी में अवॉर्ड शो के लिए रूपाली अपने मैनेजर के साथ स्कूटी पर बैठ कर निकल गईं। हालांकि, इस दौरान न उन्होंने और न ही उनके मैनेजर ने हेलमेट पहना था, जिस कारण लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया और मुंबई पुलिस से उनके खिलाफ एक्शन लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन

3 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट में अगला नाम आता है हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का। बिग बी को भी एक बार सोशल मीडिया पर ट्रैफिक रूल तोड़ने के मामले में ट्रोल किया गया था। इसके साथ ही उनका चालान भी काटा गया था। दरअसल, वह बाइक पर बैठे हुए बिना हेलमेट के राइड लेते नजर आए थे।

4 of 7
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम:@anushkasharma
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा पर भी ट्रैफिक रूल तोड़ने के मामले में जुर्माना लगाया गया था। दरअसल, अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बाइक पर अपने बॉडीगार्ड के साथ जाती हुई नजर आई थीं। इस दौरान वह बिना हेलमेट लगाए शूटिंग पर पहुंची थीं। इसके साथ ही उनके बॉडीगार्ड ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। फिर, मुंबई पुलिस ने उनका साढ़े दस हजार का चालान काटा था।
विज्ञापन

5 of 7
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय भी उन सितारों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें ट्रैफिक रूल तोड़ने के चक्कर में चालान भरना पड़ा है। दरअसल, विवेक ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे थे। इसके बाद पुलिस ने अभिनेता का 500 रुपये का चालान भी काटा था।
विज्ञापन

6 of 7
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम: @varundvn
वरुण धवन
वरुण धवन भी ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं। वरुण धवन साल 2017 में तब मुश्किल में पड़ गए थे, जब ट्रैफिक जाम के बीच उन्होंने अपनी कार की खिड़की से बाहर निकलकर एक फैन के साथ रोड पर सेल्फी ले ली थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ एक्शन लिया था। वरुण ने भी अपनी गलती मानी थी। पुलिस ने सोशल मीडिया में इस बारे में पोस्ट कर चेतावनी जारी की थी। साथ ही अभिनेता को चेतावनी देते हुए सार्वजनिक जगहों पर अच्छे से बर्ताव करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन भी ट्रैफिक रूल तोड़ने के मामले में हजारों का चालान भर चुके हैं। दरअसल, फिल्म 'शहजादा' की रिलीज के समय कार्तिक सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी लग्जरी काली कार को गलत साइड पार्क कर दिया था, जिसकी वजह से मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने उनकी कार का चालान काटा था और एक्स पर फिल्मी अंदाज में चेतावनी भी जारी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें