फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Payal Malik: पति अरमान मलिक के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा करने पर ट्रोल हुईं पायल, यूजर बोले- 'अब तलाक कहां गया'

Tue, 06 Aug 2024 11:26 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट अरमान मलिक इन दिनों अपनी दो पत्नियों की वजह से जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी पायल और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा रह चुके हैं। इन तीनों को शो के दौरान जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं अब पायल ने तलाक की खबरों पर पानी फेरते हुए अपनी और अरमान दो रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
विज्ञापन
1 of 4
पायल-अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@payal_malik_53
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट अरमान मलिक इन दिनों अपनी दो पत्नियों की वजह से जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी पायल और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा रह चुके हैं। इन तीनों को शो के दौरान जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं अब पायल ने तलाक की खबरों पर पानी फेरते हुए अपनी और अरमान दो रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल - फोटो : इंस्टाग्राम@payal_malik_53
अरमान मलिक ने इस साल जून में अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में प्रवेश किया था। पायल सबसे पहले एलिमिनेट होने वाली थीं, जबकि अरमान फिनाले वीक के दौरान शो से बाहर हो गए थे। कृतिका बिग बॉस ओटीटी 3 की फाइनलिस्ट में से एक थीं। कुछ ही देर पहले पायल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें सिर्फ अरमान की पहली पत्नी पायल और अरमान मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में कृतिका कहीं नजर नहीं आ रही हैं। पायल और अरमान ने अपने लुक को गॉगल से और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाया। इन तस्वीरों में पायल शार्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं, तो वहीं अरमान व्हाइट शर्ट और ब्लू कारगो में काफी हैंडसम दिखें। 

विज्ञापन

3 of 4
अनिल कपूर-अरमान मलिक-पायल-कृतिका - फोटो : इंस्टाग्राम@payal_malik_53
दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर आने के बाद एक समय ऐसा भी आया था, जब पायल ने अरमान को तलाक देने की इच्छा जाहिर की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पायल ने अपने व्लॉग में कहा था, "मैं नाटक और नफरत से तंग आ चुकी हूं। जब तक यह मेरे बारे में था, मैं ठीक थी लेकिन अब नफरत मेरे बच्चों के लिए आ रही है। यह बहुत चौंकाने वाला है। मैंने उसी कारण से अरमान से अलग होने का फैसला किया है। वह कृतिका के साथ रह सकता है जबकि मैं बच्चों की देखभाल करूंगी।''
 
विज्ञापन

4 of 4
अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका और पहली पत्नी पायल के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@payal_malik_53
हालांकि, बाद में अपने दूसरे व्लॉग में पायल ने अपना फैसला बदल दिया और बताया कि वह अपने पति अरमान को तलाक नहीं देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा कि वह अरमान से अलग होने के बजाय मरना पसंद करेंगी। पायल ने कहा, "मैं कुछ सकारात्मकता के साथ वापस आई हूं। चीजें जल्द ही ठीक हो जाएंगी। आपका प्यार और समर्थन हमारे साथ रहेगा। एक समय के बाद, नकारात्मकता भी बंद हो जाएगी। जब लोग हमारे खुशहाल परिवार को देखेंगे, तो चीजें ठीक हो जाएंगी। मुझे इस बात का यकीन है। पहले भी चीजें अच्छी नहीं थीं, लेकिन सब ठीक हो गया। इस बार भी चीजें ठीक होंगी। मुझे पता है कि आप लोग हमें प्यार करना बंद नहीं करेंगे। मैं आपके समर्थन की वजह से ही यह हिम्मत जुटा पा रही हूं।"
Haseen Dillruba 3: 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के बाद आएगी 'हसीन दिलरुबा 3'! तापसी पन्नू ने दिया बड़ा हिंट



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें