हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनका सबसे ज्यादा पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर कौन है। 'डेडपूल और वूल्वरिन' में फिर से नजर आने वाले हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन ने उस पसंदीदा क्रिकेटर की प्रतिभा और अभिनय की प्रशंसा की। जानिए आखिर कौन सा वह क्रिकेटर है, जिसने हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन का दिल जीत लिया।
हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनका सबसे ज्यादा पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर कौन है। 'डेडपूल और वूल्वरिन' में फिर से नजर आने वाले हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन ने उस पसंदीदा क्रिकेटर की प्रतिभा और अभिनय की प्रशंसा की। जानिए आखिर कौन सा वह क्रिकेटर है, जिसने हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
2 of 5
ह्यू जैकमैन-रोहित शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@mumbaiindians
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के प्रति अपनी प्रशंसा जाहिर की। मशहूर अभिनेता ने क्रिकेट के प्रति अपनी दीवानगी और रोहित शर्मा की प्रतिभा की सराहना की। जब 'डेडपूल और वूल्वरिन' अभिनेता से पूछा गया कि टीम इंडिया में उनका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है, तो बिना कोई पल गंवाए अभिनेता ने कहा, "अभी? रोहित।" उनकी प्रतिक्रिया के तुंरत जवाब ने उनके साथ इंटरव्यू में मौजूद उनके सह-कलाकार और मित्र रयान रेनॉल्ड्स को भी आश्चर्यचकित कर दिया। ह्यू ने फिर कहा, "तुमने कप ले लिया।"
हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन प्रशंसकों के बीच बेहद प्रसिद्ध हैं। हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसमें वह रयान रेनॉल्ड्स के साथ स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे। ह्यू जैकमैन ने कई बार स्क्रीन पर वॉल्वरिन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' से किरदार को नौ बार निभाया है। केविन फीज द्वारा निर्मित ये फिल्म 26 जुलाई को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस इंटरव्यू के दौरान ह्यू जैकमैन ने कहा कि उन्हें क्रिकेट देखना बेहद पसंद है।
4 of 5
ह्यू जैकमैन-रोहित शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@mumbaiindians
30 जून को भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप अपने नाम किया। टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात रन से सनसनीखेज जीत दर्ज की। ह्यू जैकमैन जल्द ही 'डेडपूल और वूल्वरिन' में नजर आएंगे। शॉन लेवी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स, एम्मा कोरिन, मैथ्यू मैकफेडेन और अन्य कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के पांचवें चरण के हिस्से के रूप में रिलीज होगी। 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' 26 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार ने सेट की डेडलाइन, इतने दिनों में खत्म होगी अल्लू अर्जुन की शूटिंग
रोहित शर्मा और भारतीय टीम की सराहना करते हुए ह्यू जैकमैन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट के प्रशंसक और हॉलीवुड स्टार्स के प्रशंसक इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया लगातार साझा कर रहे हैं। एक क्रिकेट प्रेमी फैन ने लिखा, 'मुंबई का राजा', एक और फैन ने लिखा, 'कौन कहता है कि मुंबई किसी के लिए रुकती रुकाने वाला चाहिए।' एक और फैन ने ह्यू जैकमैन के लिए लिखा, 'आपने रोहित को चुनकर सबसे सही काम किया है'