हुमा कुरैशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
जानकारी के मुताबिक बिकास मिश्रा की अगली फिल्म ‘बयान’ नाम से बनने जा रही है। इस फिल्म को लेकर बिकास काफी दिनों से मेहनत करते रहे हैं और अब तक जिन लोगों ने भी फिल्म की कहानी सुनी है, सबने इसे एक बेहतरीन पटकथा बताया है। बिकास की इस कहानी को फिल्म निर्माता शिलादित्य बोरा का साथ मिला है। इस फिल्म को विकसित करने में हॉलीवुड की फिल्म इंडिपेंटेड का खासा साथ रहा है।