फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreyas Talpade: हार्ट-अटैक से टूट गए थे श्रेयस तलपड़े , बोले- 'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर लौटना आसान नहीं था

Wed, 20 Mar 2024 12:06 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता श्रेयस तलपड़े इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वे अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन जैसे कलाकारों के साथ नजर आने वाले हैं। अभिनेता के लिए इस फिल्म में काम करना एक अलग अनुभव है क्योंकि उन्हें इस फिल्म के सेट पर दिल का दौरा पड़ा था। पिछले दिनों श्रेयस ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म और अपने हेल्थ से जुड़े कई खुलासे किए। 

रणबीर की 'रामायण' में हुई इस टीवी स्टार की एंट्री!
 
विज्ञापन

2 of 5
श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम

'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर श्रेयस को दिल का दौरा पड़ा था। अपनी बीमारी से उबरने के ढ़ाई महीने बाद वे फिल्म की सेट पर लौटे। श्रेयस इस विषय में  बात करते हुए कहते हैं, 'मैं आपको बता नहीं सकता हूं कि मैं काम पर लौटने से पहले कितना नर्वस था। मुझे लग रहा था कि कहीं कुछ फिर से गड़बड़ न हो जाए।'
 
विज्ञापन

3 of 5
श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रेयस तलपड़े अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैं लगातार अपने हार्ट-रेट को नोटिस कर रहा था। मुझे काफी घबराहट हो रही थी। मुझे डॉक्टर ने सलाह दी थी कि मैं बिल्कुल स्ट्रेस न लूं। साथ ही साथ उन्होंने यह भी हिदायत दिया था कि मैं एक्शन नहीं करूं और न ही कुछ भी हैवी उठाऊं।'

4 of 5
श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रेयस तलपड़े इन दिनों डॉक्टर की सलाह पर ही काम कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने खुलासा किया था कि उनके परिवार में दिल की बीमारियों का इतिहास रहा है। श्रेयस अपने चाचा और पिता को हार्ट-अटैक की वजह से ही खो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम
अहमद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में श्रेयस तलपड़े के अलावा अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, संजय दत्त, तुषार कपूर और राजपाल यादव नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।

Amazon Prime: प्राइम वीडियो ने मिर्जापुर, पंचायत के अगले सीजन समेत 70 फिल्मों-सीरीज का किया एलान, देखें लिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें