फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amazon Prime: प्राइम वीडियो ने मिर्जापुर, पंचायत के अगले सीजन समेत 70 फिल्मों-सीरीज का किया एलान, देखें लिस्ट

Wed, 20 Mar 2024 11:46 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 6
amazon prime video - फोटो : सोशल मीडिया
अमेजन प्राइम वीडियो ने 19 मार्च यानी मंगलवार को मुंबई में 'आर यू रेडी' इवेंट का आयोजन किया, जहां अमेजन ने इस साल के अपने 70 सीरीज और फिल्मों का एलान किया। इस लिस्ट में अमेजन के कई नए शोज और हिट सीरीज के सीक्वल भी शामिल हैं। अमेजन की इस घोषणा के के बाद से फैंस इन अपकमिंग सीरीज और फिल्मों के लेकर खूब उत्साहित हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सोशल मीडिया - फोटो : सोशल मीडिया
'आर यू रेडी' इंवेट में अमेजन ने वरुण धवन और समांथा प्रभु की 'सिटाडेल: हनी बनी', अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे' और भूमि पेडनेकर की 'दलदल' जैसे नए प्रोजेक्ट के एलान हुए। वहीं, इस दौरान चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' और 'पंचायत 3' की घोषणा भी की गई। इस दौरान इसकी पूरी स्टार कास्ट भी कार्यक्रम में मौजूद रही। चलिए आपको इवेंट में घोषणा की गई कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हैं, जो इस साल दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
विज्ञापन

3 of 6
मिर्जापुर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में पहला नाम साल 2018 में आई सुपरहिट 'मिर्जापुर' वेब सीरीज की तीसरा भाग 'मिर्जापुर 3' है। 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जो साल 2020 में रिलीज हुई हुई थी। अब 2024 में गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर द्वारा निर्देशित इस सीरीज का तीसरा पार्ट रिलीज के लिए तैयार है। इवेंट में इस सीरीज से जुड़ी कई जानकारियां भी फैंस के साथ साझा की गई। फुटेज में अली फजल, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, ईशा तलवार और अन्य कलाकार भी नजर आए।

 

4 of 6
पंचायत 3 - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा टीवीएफ सीरीज की लोकप्रिय में 'पंचायत' भी शामिल है। इवेंट के दौरान 'पंचायत' सीरीज के तीसरे भाग का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया। इस दौरान सीरीज की स्टारकास्ट जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव भी नजर आएं। गौरतलब है कि 'पंचायत' के पिछले  दो भाग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फुलेरा गांव की राजनीति और नोक-झोंक ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। अब इसके तीसरा भाग रिलीज के लिए तैयार है।

College Romance: 'कॉलेज रोमांस' के मेकर्स को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की एफआईआर
विज्ञापन

5 of 6
सिटाडेल हनी-बनी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा इस कार्यक्रम में वरुण धवन और सामंथा स्टारर 'सिटाडेल: हनी-बनी' की भी घोषणा की गई, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे है। 'द फैमली मैन' के बाद सामंथा का निर्देशक राज और डीके के साथ दूसरा प्रोजेक्ट है, जिसमें वे मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 'सिटाडेल: हनी-बनी' हॉलीवुड 'सिटाडेल यूनिवर्स' की हिंदी रीमेक है।

Furiosa: फ्यूरियोसा का दूसरा ट्रेलर जारी, क्रिस हेम्सवर्थ के खिलाफ जंग लड़ने नए अवतार में लौटीं आन्या टेलर-जॉय
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बी हैप्पी - फोटो : सोशल मीडिया
इन चर्चित प्रोजक्ट्स के अलावा अमेजन ने 'पाताल लोक सीजन 2', 'बंदिश बैंडिट' सीजन 2, 'हाउसफुल 5', 'चंदू चैम्पियन', 'सूबेदार', 'द मेहता बॉयज', 'बी हैप्पी', 'मां का सम', 'बैंडवाले', 'कॉल मी बे', 'छोरी 2', 'अंधेरा', 'दलदल', 'फॉलो कर लो यार', 'खौफ', 'दुपहिया' समेत करीब 70 सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया गया। इनमें 40 ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों समेत 29 बहुप्रतीक्षित फिल्में अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होंगी, जिसका दर्शक से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

James Bond: क्या नए जेम्स बॉन्ड पर लग गई मुहर? इस अभिनेता के नाम पर चर्चाओं का बाजार गर्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें