फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wednesday Box Office Collection: पटरी से उतरी राजकुमार की 'श्रीकांत', हॉलीवुड के लंगूरों की पकड़ बरकरार

Thu, 16 May 2024 10:04 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में राजकुमार राव की 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' लगी हुई है, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 5
श्रीकांत, किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
बॉक्स ऑफिस का हाल इन दीन कुछ खास नहीं चल रहा है। इन दिनों लगातार बॉक्स ऑफिस की कमाई धीमी होती हुई दिख रही है। बीते माह रिलीज हुईं कई फिल्में सिनेमाघरों पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। वहीं, कई फिल्मों का तो टिकट विंडो पर एक हफ्ते टिकना भी मुश्किल रहा। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में राजकुमार राव की 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' लगी हुई है, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मगर बॉलीवुड फिल्म 'श्रीकांत' से दर्शकों को खासी उम्मीदें थीं, जिसमें वह फेल होती दिख रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि बुधवार को इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'श्रीकांत' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरों, मुंबई
श्रीकांत
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव, ज्योतिका और अलाया एफ स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को इस फिल्म का शुरुआत से इंतजार था। दर्शकों की ओर से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। मगर कमाई के मामले में फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। राजकुमार ने फिल्म में श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है। ये फिल्म एक वास्तविक दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है।  

Cannes Film Festival: आन्या टेलर जॉय-क्रिस हेम्सवर्थ ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, फ्यूरियोसा का हुआ प्रीमियर
विज्ञापन

3 of 5
श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक तुषार हीरानंदानी की ये फिल्म 40 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई है। वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद पहले सोमवार को 'श्रीकांत' औंधे मुंह गिर गई। कमाई की बात करें तो फिल्म ने पांचवे दिन 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं ताजा आंकडो के मुताबिक इस फिल्म ने छठे दिन एक करोड़ 50 लाख का बिजनेस किया है। इसी के साथ ही फिल्म कुल कलेक्शन 16.45 करोड़ रुपये हो गया है। 

4 of 5
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स
हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म के आने के बाद बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड के तीन बंदर अन्य फिल्मों पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म को भारत में डिज्नी इंडिया ने रिलीज किया है। रिलीज के पहले दिन से ये फिल्म जबर्दस्त कमाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’  - फोटो : ट्वेटिंएथ सेंचुरी स्टूडियोज
ये फिल्म भारत में भी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही है। 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' ने  पांचवे दिन यानी मंगलवार को 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, ताजा आंकड़ो के मुताबिक छठे दिन फिल्म ने 1 करोड़ 79 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 17.29 करोड़ रुपये हो गया है। 

Kavita Krishnamurthy: यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुईं कविता, मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें