कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी
निर्देशक नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कल्कि 2898 एडी में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म अब जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। भारत में फिल्म ने 95.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। पहले शुक्रवार को फिल्म ने 57.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।