सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में 'बाहुबली' के कटप्पा यानि एक्टर सत्यराज भी नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि वे इसमें खलनायक का किरदार अदा करेंगे। उन्होंने भी शूटिंग शुरू कर दी है। आज सेट से निर्माताओं ने सत्यराज के साथ तस्वीरें साझा की हैं। इसके अलावा प्रतीब बब्बर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। मेकर्स ने प्रतीक और सत्यराज दोनों का सेट पर स्वागत किया है।