चाचा विधायक हैं हमारे’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शशांत शाह निर्देशित पहले सीजन में रॉनी भैया एमएलए साहब को अपना चाचा बताते फिर रहे थे, जबकि हकीकत में उनका उनसे दूर-दूर तक कोई नाता ही नहीं था। इस सीजन में उनका एमएलए से आमना-सामना हो रहा है। ट्रेलर में राजनीति चिर परिचित खेल में विधायक बार बार रॉनी को नीचा दिखाने की कोशिश करता दिख रहा है, लेकिन रॉनी का जीवट, खुद पर भरोसा और उसकी मित्र मंडली उसके सबसे बड़े हथियार बनते दिख रहे हैं। ट्रेलर का ये संवाद खूब हिट हो रहा है, ‘कहानी छोटी सी है हमारी पर इसके हीरो हम हैं।’