फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: 'भ्रमम' के साथ मिलेगा सुपरनैचुरल फिल्म 'घोस्ट्स' का डबल डोज, इस हफ्ते ओटीटी पर ये है खास

Fri, 08 Oct 2021 05:16 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भ्रमम, घोस्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों के मनोरंजन का सबसे बढ़िया जरिया बन चुकी हैं। अब धीरे-धीरे थिएटर्स भी खुल रहे हैं लेकिन ओटीटी पर भी लोगों का विश्वास और ज्यादा बढ़ चुका है। नेटफ्लिक्स, वूट, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज और फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। टीवी पर जिस तरह के कंटेंट नहीं दिखा सकते वो वेब सीरीज में बड़े ही शानदार तरीके से दिख जाते हैं।

इस हफ्टे ओटीटी पर रिलीज हो रहीं ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज

वहीं फिल्मों के रिलीज के लिए भी दर्शकों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़त है। अक्तूबर का महीना शुरू हो चुका है और आने वाले हफ्ता दर्शकों के लिए काफी मनोरंजन भरा होने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं आने वाले हफ्ते में ओटीटी पर कौन कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

2 of 6
भ्रमम - फोटो : सोशल मीडिया
भ्रमम (Bhramam)

7 अक्तूबर को पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म भ्रमम (Bhramam) भी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को तब्बू और आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन से प्रेरित माना जा रहा है। फिल्म में राशि खन्ना और ममता मोहनदास लीड रोल में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
घोस्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
घोस्ट्स

आठ अक्तूबर को वूट सेलेक्ट पर घोस्ट्स सीरिज रिलीज हो रही है। ये सीरीज एक फ्रीलांस पत्रकार और शेफ पर आधारित है जो एक बड़े से घर में रहने आते हैं और यहां इनका भूतों से सामना होता है। इस कॉमेडी सीरीज का ट्रेलर काफी पसंद किया गया था।

4 of 6
सेक्सी बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सेक्सी बीस्ट
 
अनोखे कॉन्सेप्ट के बाद भी सेक्सी बीस्ट सीजन 2 के लिए फिर से दर्शकों के बीच लौट रहा है। ये डेटिंग शो एक बार फिर कुछ पुराने सवालों को उठाएगा- क्या आप किसी से उसके व्यक्तित्व के आधार पर प्यार कर सकते हैं। इस थ्योरी को टेस्ट करने के लिए कंटेस्टेंट्स खुद को फ्लैशी कॉस्ट्यूम में ढाल लेंगे। ये सीरीज 7 अक्तूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 6
लिटिल थिंग्स  - फोटो : Social Media
लिटिल थिंग्स सीजन 4

लिटिल थिंग्स 4 भी जल्द रिलीज होने वाली है। इससे पहले इसके तीनों सीजन काफी पसंद किए गए थे, यही वजह है कि मेकर्स इसका चौथा सीजन लेकर आए हैं। ये सीरीज 15 अक्तूबर को  नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रश्मि रॉकेट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रश्मि रॉकेट

तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म रश्मि रॉकेट 15 अक्तूबर को जी5 पर ही रिलीज हो रही है।फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ छोटे से गांव की एख ऐसी युवती की कहानी है जिसे कुदरत की एक खास नेमत मिली हुई है। आकर्ष खुराना निर्देशित ये फिल्म नंदा पेरियासामी की लिखी एक कहानी पर आधारित बताई जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें