फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Whats new and upcoming on Netflix in Hindi: सस्पेंस और ड्रामे से भरा होगा अक्तूबर का पहला हफ्ता, रिलीज हो रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज

Thu, 30 Sep 2021 03:28 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों के मनोरंजन के लिए ओटीटी पर ढेरों फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं। पिछले कुछ सालों में फैंस के बीच ओटीटी को लेकर क्रेज काफी बढ़ गया है। यहां पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ साथ अलग अलग भाषा की हर तरह की वेब सीरीज और फिल्में देखने को मिल जाती हैं। पिछले काफी समय से दर्शकों के मनोरंजन के रूप में ओटीटी ने खास जगह बनाई है। दरअसल लॉकडाउन के कारण जब थिएटर बंद हुए तो दर्शकों से लेकर मेकर्स के दिल में एक ही चिंता थी कि फिल्में कहां रिलीज होंगी और कब रिलीज होंगी।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

ऐसे में ओटीटी पर फिल्में रिलीज की गईं जो दर्शकों को पसंद आई। हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात ये है कि यहां फिल्म रिलीज होने के साथ साथ वेब सीरीज भी रिलीज होती हैं जो दर्शकों को ज्यादा पसंद आती है। वैसे तो आज के समय में ढेरों ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूद हैं लेकिन नेटफ्लिक्स के कंटेंट दर्शकों को काफी पसंद आते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि नेटफ्लिक्स पर आने वाले हफ्ते में कौन कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 6
डायना- द म्यूजिकल - फोटो : सोशल मीडिया
डायना- द म्यूजिकल

वेल्स की राजकुमारी डायना के जीवन पर आधारित एक नया म्यूजिकल नेटफ्लिक्स पर ब्रॉडवे से पहले रिलीज हो रहा है। ये फिल्म साल 2020 में दर्शकों के बिना शूट कर ली गई थी। डायना की कहानी को लेकर जो तमाम बातें सामने आ रही हैं उसकी काफी चर्चा है। शो में राजकुमारी डायना की कहानी दिखाई जाएगी जिन्होंने साल 1981 में प्रिंस चार्ल्स से शादी की थी और साल 1922 में तलाक से पहले उनके दो बेटे हुए थे। ये फिल्म एक अक्तूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 6
द गिल्टी - फोटो : सोशल मीडिया
द गिल्टी

फिल्म 911 के कॉल सेंटर मे एक ही सुबह से शुरू होती है। कॉल ऑपरेटर 'जो बेलर' एक कॉलर को बचाने की कोशिश करता है जो बड़ी मुसीबत में फंस गया है। जल्द ही उसे पता चलता है कि जो दिख रहा है वो सही नहीं है और अब सच का सामने करने से ही बाहर निकला जा सकता है। ये फिल्म 1 अक्तूबर को रिलीज हो रही है।

4 of 6
एस्केप द अंडरटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
इस्केप द अंडरटेकर

नेटफ्लिक्स की ये ओरिजनल फिल्म 5 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म द अंडरटेकर ( जिसका असली नाम मार्क कैलावे है) के ईर्द-गिर्द घुमती है और एक भुतिया महल में इसकी कहानी शुरू होती है जहां वो डब्ल्यू डब्ल्यू टैग टीम की परेशानियों को बढ़ाने के लिए काले जादू का इस्तेमाल करेगा।
विज्ञापन

5 of 6
लव इज ब्लाइंड ब्राजील - फोटो : सोशल मीडिया
लव इज ब्लाइंड- ब्राजील

अगर आपको लव इज ब्लाइंड पसंद आई थी तो इसका ब्राजीलियन स्पिन ऑफ जरूर पसंद आएगा। इस सीरीज के कंटेस्टेंट्स बिना एक दूसरे के चेहरा देखे एक दूसरे को जानने की कोशिश करते हैं। ये सीरीज 6 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेक्सी बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सेक्सी बीस्ट
 
अनोखे कॉन्सेप्ट के बाद भी सेक्सी बीस्ट सीजन 2 के लिए फिर से दर्शकों के बीच लौट रहा है। ये डेटिंग शो एक बार फिर कुछ पुराने सवालों को उठाएगा- क्या आप किसी से उसके व्यक्तित्व के आधार पर प्यार कर सकते हैं। इस थ्योरी को टेस्ट करने के लिए कंटेस्टेंट्स खुद को फ्लैशी कॉस्ट्यूम में ढाल लेंगे। ये सीरीज 7 अक्तूबर को रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें