कोरोना काल का मनोरंजन क्षेत्र पर गहरा असर पड़ा है। कोरोना की वजह से सिनेमाघरों में ताला लग गया था। हालांकि अब धीरे-धीरे सभी चीजें वापस से खुल रही हैं और थिएटर में भी कोरोना के प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए कई फिल्में रिलीज की गईं हैं। लेकिन दर्शक भी कोरोना की स्थिति को देखते हुए थिएटर जाने से घबरा रहे हैं। जिसकी वजह से अभी भी कई मेकर्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों और सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना ही बेहतर समझा।
ओटीटी बना प्रमुख माध्यम
कोरोना काल के बाद ओटीटी का माध्यम लोगों के मनोरंजन का एक प्रमुख साधन बन गया है। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर पिछले कुछ सालों से कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज की जा रही है। जिसकी वजह से दर्शकों के मनोरंजन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आ रही है। इस हफ्ते भी ओटीटी कुछ मनोरंजक पेशकश अपने दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है तो चलिए देखते हैं लिस्ट।