फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Money Heist season 5: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं ‘मनी हाइस्ट’ का 5वां सीजन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Fri, 03 Sep 2021 11:20 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर थ्रिलर वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। सीरीज का आखिरी और फाइनल सीजन शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
1 of 5
मनी हाइस्ट 5 - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर थ्रिलर वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। सीरीज का आखिरी और फाइनल सीजन शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा। नेटफ्लिक्स की इस क्राइम वेब सीरीज का दर्शक लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। दर्शकों के बीच इस वेब सीरीज को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब नेटफ्लिक्स ने सीरीज को रिलीज करने के समय का खुलासा किया है। 

सीरीज के रिलीज होने के समय की जानकारी देते हुए नेटफ्लिक्स ने बताया कि मनी हाइस्ट के आखिरी सीजन को दो भागों में रिलीज किया जा रहा है। इसके तहत सीरीज के 5वें सीजन का भाग- 1 शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा। मनी हाइस्ट के लिए फैंस की दीवानगी के चलते नेटफ्लिक्स ने इसकी इमोजी भी जारी की है। नेटफ्लिक्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट  शेयर कर लिखा, ‘अगर आप यह इमोजी देख पा रहे हैं तो अपना मास्क पहनने का समय आ गया है, क्योंकि मनी हाइस्ट आ रहा है।’
 

 

विज्ञापन

2 of 5
मनी हाइस्ट 5 - फोटो : सोशल मीडिया

3 दिसम्बर को रिलीज होगी दूसरा भाग

वहीं, इस सीजन का दूसरा भाग 3 दिसम्बर को दोपहर 1ः30 बजे जारी किया जाएगा। बीते सीजन में दर्शकों में जबरदस्त मनोरंजन करने वाली इस सीरीज के फाइनल सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह यह जानने को बेताब है कि इस बार प्रोफेसर की टीम क्या करती है और प्रोफेसर और एलिसिया की लड़ाई का क्या अंत होता है। 

विज्ञापन

3 of 5
मनी हाइस्ट 5 - फोटो : सोशल मीडिया

स्पेनिश लैंग्वेज वेब सीरीज है मनी हाईस्ट

मनी हाईस्ट एक स्पेनिश लैंग्वेज की वेब सीरीज है। इसमें एलिसिया और प्रोफेसर के बीच की लड़ाई का अंत कैसे होता है, फैंस यह देखने के लिए बेकरार हैं। शुक्रवार को दुनियाभर में इसके फाइनल सीजन को रिलीज किया जाएगा। 10 एपिसोड वाले इस सीजन को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इसके पहले भाग में 5 एपिसोड दिखाए जाएंगे, जो शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दिए जाएंगे। बाकी बचे पांच एपिसोड के लिए दर्शकों को 3 महीने तक इंतजार करना होगा।

4 of 5
मनी हाइस्ट 5 - फोटो : सोशल मीडिया

मनी हाइस्ट 5 के पहले वॉल्यूम में पांच एपिसोड्स हैं, जिनके टाइटल इस प्रकार हैं-
एपिसोड 1- द एंड ऑफ द रोड (The End Of The Road)
एपिसोड 2- डू यू बिलीव इन रीइनकारनेशन? (Do You Believe In Reincarnation?)
एपिसोड 3- वेलकम टू द शो ऑफ़ लाइफ़ (Welcome To The Show Of Life)
एपिसोड 4-  योर प्लेस इन हेवन (Your Place In Heaven)
एपिसोड 5-  लिव मैनी लाइव्स (Live Many Lives)

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनी हाइस्ट 5 - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी है उपलब्ध
मनी हाइस्ट के पांचवें सीजन को लेकर लोगों के इंतजार की वजह प्रोफेसर और उनकी टीम का ऐसी सिचुएशन में फंसा होना है, जहां से बचने का कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि प्रोफेसर अपनी टीम को बचाने के लिए क्या तरकीब निकालता है। 2020 में आए चौथे सीजन में 8 एसिपोड्स थे। नेटफ्लिक्स पर यह शो स्पेनिश के अलावा अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध है। सीरीज की भारत में लोकप्रियता के चलते इसका हिंदी ट्रेलर भी रिलीज किया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें