फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: हेलमेट से लेकर सिंड्रेला तक, ये हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों के नाम

Tue, 31 Aug 2021 04:39 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
OTT रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना काल ने सबकुछ बंद कर दिया। फिल्म जगत पर भी इसका खास असर देखने को मिला। महामारी के चलते थिएटर पूरी तरह बंद कर दिए गए। ऐसे में मेकर्स ने वेब सीरीज और फिल्मों की रिलीज करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। लेकिन, अब यह प्लेटफॉर्म्स लोगों के लिए मनोरंजन का एक प्रमुख माध्यम बन गए हैं। 

नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर पिछले कुछ सालों से कई  वेब सीरीज और फिल्में रिलीज की जा रही है। इसके चलते दर्शकों के मनोरंजन में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई है। अब अगस्त का महीना खत्म हो रहा है और सितंबर महीने की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में- 




 
विज्ञापन

2 of 6
थिमारुसु - फोटो : सोशल मीडिया

थिमारुसु (Thimmarusu)

सत्यदेव स्टारर तेलुगु फिल्म अपनी नाटकीय रिलीज के एक महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म में एक वकील में रोल निभाने वाले जिसे सत्य देव कोर्ट रूम के अंदर और बाहर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते नजर आएंगे। फिल्म शरण कोप्पिशेट्टी द्वारा निर्देशित है और इसमें प्रियंका जावलकर भी मुख्या भूमिका मे होंगी। इसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 28 अगस्त को होगा।

विज्ञापन

3 of 6
हेलमेट - फोटो : सोशल मीडिया

हेलमेट

अपारशक्ति खुराना और प्रनुतन बहल एक साथ सतराम रमानी की डेब्यू फिल्म 'हेलमेट' में नजर आएंगे। इस सीरीज की कहानी कॉन्डम खरीदे के हास्ट तरीके को दिखाने के साथ ही एक सामाजिक संदेश भी देती है। एक दोस्तों का ग्रुप पैसे कमाने के लिए एक ई-कॉमर्स ट्रक लूटता है, लेकिन उन्हें बॉक्स में मिलता है कॉन्डम। हेलमेट 3 सितंबर को जी- 5 पर रिलीज हो रही है।

4 of 6
ब्लैक विडो - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लैक विडो

मार्वल की फिल्म ब्लैक विडो बनने के बाद से थिएटर रिलीज के लिए तैयार थी लेकिन कोरोना के कारण ये प्लान बिगड़ गया। अब ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 3 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में स्कॉर्लेट जोहानसन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में नताशा के एवेंजर्स बनने से पहले की कहानी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन

5 of 6
सिंड्रेला - फोटो : सोशल मीडिया

सिंड्रेला

कैमिला कैबेलो बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंड्रेला 3 सितंबर को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। आधुनिक सिंड्रेला पर आधारित इस फिल्म में एक्टिरेस कैमिला कैबेलो नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में इदीना मेंजेल, मिन्नी ड्राइवर, निकोलस गैलिट्जिन, बिली पोर्टर और पियर्स ब्रॉसनन जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शांग-ची और द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

शांग-ची और द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का पहला एशियाई सुपरहीरो, शांग-ची और द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स 3 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। यह फिल्म इंग्लिश, हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध होगी। फिल्म में मुख्य भूमिका में सिमु लियू होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें