डिज्नी प्लस की दूसरी एनिवर्सरी के मौके पर ‘डिज्नी प्लस डे’ की पेशकश हुई। शुक्रवार को डिज्नी + ने कई नए शीर्षको की घोषणा की जो अगले दो सालो के अंदर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सामने होंगे। इस प्रोजेक्ट में एनिमेटेड और लाइव एक्शन सीरीज शामिल है जो मार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स के गठबंधन के साथ नजर आएंगे। वांडा विजन, द फॉल्कन एंड द विंटर सोल्जर, लोकी और व्हाट इफ के बाद अब कई बेहतरीन वेब सीरीज एक बार मार्वेल दर्शकों को सामने पेश करने जा रहा है।
मार्वेल ला रहा 14 नई वेब सीरीज
मार्वेल 14 सीरीज फैंस के लिए ला रहा है जिसमें से कुछ की जानकारी दर्शकों को पहले से थी लेकिन कुछ नई सीरीज के बारे में शुक्रवार को फैंस को पता चला। तो चलिए आपको बताते हैं मार्वेल की आने वाली नई सीरीज के बारे में।
विज्ञापन
2 of 15
अगाथा हाउस ऑफ हार्कनेस
- फोटो : सोशल मीडिया
अगाथा- हाउस ऑफ हार्कनेस
वांडा विजन में अगाथा के क्लामेक्स टर्निंग प्वाइंट ने दर्शकों को चौंका दिया था। कैथरीन हान की दमदार कलाकारी लोगों को इतनी पसंद आई कि अब उनके किरदार अगाथा के नाम से एक नई सीरीज दर्शकों के सामने होगी। जैक शेफर शो के कार्यकारी निर्माता और मुख्य लेखक के रूप में वापसी करेंगे।
विज्ञापन
3 of 15
आई एम ग्रूट
- फोटो : सोशल मीडिया
आई एम ग्रूट
मार्वल की फिल्म गार्डियन ऑफ द गैलेक्सी के पार्ट वन और पार्ट 2 में नजर आए किरदार ग्रूट के बारे में आपको और भी करीब से जानने का मौका मिलेगा। ग्रूट हमेशा 'आई एम ग्रूट' ही बोलता है जो कि एक भाषा है जिसे कोई और नहीं समझ पाता है। इस सीरीज में फैंस ग्रूट के बचपन के बारे में भी पता चलेगा और यह भी पता चलेगा कि कैसे वह बड़े होते हुए कई मुश्किलों में फंसता है और उनका सामना करता है। इस सीरीज का निर्देशन क्रिस्टन लिपोर कर रहे हैं।
4 of 15
सीक्रेट इनवेजन
- फोटो : सोशल मीडिया
सीक्रेट इनवेजन
सीक्रेट इनवेजन निक फ्यूरी(सैमुअल एल जैक्सन) और कैप्टन मार्वल से स्क्रल टालोस (बेन मेंडलसोहन) को साथ लाएगा। यह सीरीज एक क्रॉसओवर है जिसमें शेप शिफ्टिंग स्क्रल्स के बारे में दिखाया जाएगा जो पृथ्वी पर सालों से घुसपैठ करते रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 15
आयरन हार्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आयरनहार्ट
आयरनहार्ट एक प्रतिभाशाली आविष्कारक रीरी विलियम्स( डोमिनिक थोर्न) के बारे में है जो आधुनिक आयरन मैन सूट बनाता है।
विज्ञापन
6 of 15
मून नाइट
- फोटो : सोशल मीडिया
मून नाइट
मून नाइट एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो असामाजिक पहचान विकार( dissociative identity disorder) से पीड़ित है। वह कई पहचानों के साथ संघर्ष करता है जो उसके शरीर के अंदर रहते हैं। वह सभी आधुनिक और प्राचीन मिस्त्र की पृष्ठभूमि में देवताओं के युद्ध में फंस जाते हैं। इस श्रृंखला का निर्देशन मोहम्मद दीब ने किया है और मुख्य लेखक जेरेमी स्लेटर हैं।
विज्ञापन
7 of 15
मिस मार्वेल
- फोटो : सोशल मीडिया
मिस मार्वल
मिस मार्वल में पहली बार कमला खान नजर आएंगी। खान 16 वर्षीय पाकिस्तानी अमेरिकी है जो जर्सी सिटी का रहने वाली है। वह कैप्टन मार्वल की बहुत बड़ी फैन है लेकिन उसे दुनिया में अपनी पहचान बनाने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है।
8 of 15
हॉकआई ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
हॉकआई
हॉकआई सीरीज में क्लिंट बार्टन और केट बिशप की कहानी दिखाई जाएगी जहां बार्टन अपने परिवार के पास वापस जाने की कोशिश करता है।जेरेमी रेरन हॉकआई के रूप में वापस आ गए हैं और हैली स्टेनफेल्ड केट बिशप के रोल में नजर आएंगी।
9 of 15
शी हल्क
- फोटो : सोशल मीडिया
शी हल्क
हल्क के बारे में हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आप शी हल्क के लिए तैयार हैं? तातियाना मसलनी जेनिफर वाल्टर्स हैं जो सुपरह्यूमैन ओरियंटड लीगल केस में माहिर है और वही शी हल्क है।
10 of 15
इको
- फोटो : सोशल मीडिया
इको
इको में अलाक्वा कोक्स माया लोपेज के किरदार में नजर आएंगी। यह एक ऐसा किरदार है जिसके बारे में दर्शकों को हॉकआई में पता चलेगा।
11 of 15
द गार्डियन ऑफ द गैलेक्सी हॉलीडे स्पेशल
- फोटो : सोशल मीडिया
गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी हॉलीडे स्पेशल
गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी हॉलीडे स्पेशल में नए एडवेंचर और ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे।
12 of 15
एक्स मैन 97
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्स मेन 97
एनिमेटेडे एक्स मैन 97 सीरीज कार्यकारी निर्माता और मुख्य लेखक के रूप में ब्यू डेमायो के साथ मूल सीरीज की प्रतिष्ठित 90 के दशक की समयरेखा में नई कहानियों का पता लगाएगी।
13 of 15
व्हाइ इफ
- फोटो : सोशल मीडिया
व्हाट इफ
व्हाट इफ भी दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। इस सीरीज में नए नायकों और उनकी और भी अतरंगी दुनिया की कहानी दिखाई जाएगी।
14 of 15
स्पाइडरमैन फ्रैशमैन ईयर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पाइडर मैन- फ्रेशमैन ईयर
स्पाइडर मैन डिज्नी पर आने वाली एक नई एनिमेटेड सीरीज है। इसमें पीटर पार्कर की कहानी दिखाई जाएगी जिसमें वह स्पाइडर मैन बनता है।