राकेश बापट
- फोटो : Social media
राकेश ने कहा नहीं समझ आया टास्क
अपनी गलती का एहसास होने के बाद राकेश ने कहा, ‘मैं अपने निर्णय पर दृढ़ हूं, राकेश शमिता से ये कहते हुए भी नजर आए आप मुझे मत बताइये कि क्या करना है। मुझे अभी भी दोनों की ही बात सही लगी, लेकिन मेरी वजह से जो बाकि के घरवालों को सजा मिली वो सही नहीं है’। राकेश ने कहा, ‘मुझे लगा था कि ये एक एक्टिविटी है जिसमें अपनी राय देना या ना देना मायने नहीं रखता। लेकिन मुझे पता नहीं था कि इस टास्क में अपना निर्णय लेना बहुत ही महत्वपूर्ण है और किसी एक को सहमति और असहमति देनी है’। मुझे टास्क ही समझ नहीं आया था।