फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT: फिर फ्लर्टिंग मोड में दिखे प्रतीक और नेहा, हरकत देख बिग बॉस को देनी पड़ी चेतावनी

Wed, 15 Sep 2021 10:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीक सहजपाल, नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो बिग बॉस अपने विवादों के लिए हमेशा से मशहूर रहा है। हालांकि विवाद और झगड़ों के साथ साथ बिग बॉस के घर में बहुत सी अनोखी दोस्ती और प्यार का एंगल भी देखने को मिला है। बिग बॉस ओटीटी हाउस में तो कंटेस्टेंट की एंट्री ही कनेक्शन के तर्ज पर हुई है ऐसे में यहां भी प्यार और दोस्ती के किस्से कम नहीं हैं। इसमें प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन का नाम शामिल है। नेहा और प्रतीक शुरू से ही एक दूसरे के करीब रहे हैं और अक्सर उन्हें फ्लर्टिंग करते देखा गया है।

फिर एक दूसरे के करीब नजर आए नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल

डिबेट टास्क के बाद भी नेहा और प्रतीक एक दूसरे से बातें करते नजर आए। इस दौरान दोनों बात करते करते इतना धीरे बोलने लगे कि बिग बॉस को बीच में दखल देना पड़ा। नेहा और प्रतीक की धीमी बातें सुनकर बिग बॉस ने कहा कि आप लोग खुसरफुसर ना करें और साफ साफ शब्दों में बातें करें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीक और नेहा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद नेहा और प्रतीक एक दूसरे को कई बार गले लगाते भी नजर आए। डस्टबिन में से कूड़े निकालते वक्त प्रतीक को देखकर नेहा ने कहा कि, 'तुम्हारी शक्ल मेरी कॉलोनी की नानियों से मिलती है'। इस पर प्रतीक ने मजाक करते हुए कहा कि, 'क्यों उनके भी एब्स हैं। इसके बाद नेहा ने कहा कि नहीं मैं शक्ल की बात कर रही'।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा और प्रतीक फिर से धीमे धीमे बात करने लगे और फिर खुद ही बोल पड़े कि हमें बिग बॉस फिर से चेतावनी दे सकते हैं कि खुसर फुसर ना करें। बता दें कि नेहा शादीशुदा हैं लेकिन इस शो में प्रतीक संग उनकी नजदीकी काफी देखने को मिलती है। हाल ही में नेहा ने ये तक कह दिया कि अगर उनकी शादी नहीं हुई होती तो वो प्रतीक से ही शादी कर लेतीं।

4 of 5
प्रतीक सहजपाल, नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि नेहा और प्रतीक की दोस्ती उनकी बहन प्रेरणा को भी नहीं पसंद है। प्रतीक की बहन प्रेरणा शो में अपने भाई से मिलने पहुंचीं तो उन्होंने कहा कि वो नेहा संग अपनी दोस्ती एक हद में ही रखें।प्रेरणा ने प्रतीक से कहा कि हर दोस्ती में एक मर्यादा होती है, उसे याद रखें और उससे सावधान रहें। इस पर प्रतीक बताते हैं कि नेहा सिर्फ उसकी दोस्त है। वहीं, प्रेरणा कहती हैं कि 'हर चीज की एक सीमा होती है और यहां कोई किसी का दोस्त नहीं है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा भसीन, प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद ही बहने के जाने के प्रतीक और नेहा के बीच लड़ाई देखने को मिली। दरअसल, प्रतीक नेहा से कहते हैं कि वह रिश्तों से डरते हैं। वह यह भी कहते हैं अगर वे एक ही उम्र के होते तो उन्हें डेट करते।  हालांकि,नेहा को प्रतीक की यह बात कुछ खास पसंद नहीं आई। उन्होंने प्रतीक को कहा कि वह उसके साथ 'कचरे का डब्बा' जैसा व्यवहार न करें। साथ ही नेहा प्रतीक से इस बारे में बातें स्पष्ट करने को भी कहती हैं। हालांकि, बाद में दोनों की सुलह हो जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें