फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Worst Web Series on OTT: फ्री में मिले तब भी न देखें ये 5 वेब सीरीज, समय और मूड दोनों होगा खराब

Wed, 23 Feb 2022 08:56 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Most Worst Web Series - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपके एंटरटेनमेंट के लिए काफी कुछ रिलीज किया जा रहा है। बीते साल करीबन 400 फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज की गई। हालांकि इनमें से कुछ के नाम तो अब दर्शकों को याद भी नहीं होंगे। क्योंकि इनका कंटेंट देख दर्शकों ने अपनी सिर पीट लिया। इन सीरीज में क्राइम, सस्पेंस, कॉमेडी और थ्रिलर जमकर परोसा गया लेकिन दर्शकों को यह जरा भी पसंद नहीं आया। चलिए आज हम आपको उन पांच वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर आप अपना समय खराब न करें।
विज्ञापन

2 of 6
नेकेड - फोटो : Mx player

नेकेड

विक्रम भट्ट की सीरीज नेकेड मर्डर इनवेस्टिगेशन पर आधारित है लेकिन यकीन मानिए क्राइम के नाम पर इसमें सिर्फ बोल्ड कंटेंट भर-भर कर दिखाया गया है। इसका निर्देशक अनुपम संतोष ने किया है। यह Mx Player पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

3 of 6
रसभरी - फोटो : Social Media

रसभरी

स्वरा भास्कर की एडल्ट वेब सीरीज 'रसभरी' का पिछले साल प्रीमियर हुआ था। लेकिन, दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया। सीरीज में टीचर-स्टूडेंट के बीच पनपने वाले आकर्षण को दिखाया गया है। यह अमेजन प्राइम पर उपलब्ध तो है लेकिन इसे देखने की गलती मत करिएगा। समय के साथ-साथ मूड भी खराब होगा।

4 of 6
बेताल - फोटो : Social Media

बेताल

शाहरुख खान की निर्माण कंपनी की सीरीज बेताल देखने के बाद दर्शकों ने अपना सिर पकड़ लिया था। इसे हॉरर ड्रामा के तौर पर प्रचारित किया गया, लेकिन इसे देखते हुए हॉरर कहीं महसूस नहीं होता। सुचित्रा पिल्लै, विनीत कुमार सिंह, आहना कुमरा, जीतेंद्र जोशी, सिद्धार्थ मेनन और मीनल कपूर जैसे कलाकार भी इस सीरीज में बुरी तरह निराश करते हैं। यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

 

विज्ञापन

5 of 6
She - फोटो : Netflix

शी

अदिति पोहनकर, विजय वर्मा, विश्वास किनी, शिवानी रंगोले की सीरीज 'शी' की कहानी एक महिला कॉन्स्टेबल और ड्रग माफिया के ईर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई गई है। इसकी कहानी डायरेक्टर इम्तियाज़ अली ने लिखी है। इस सीरीज़ का डायरेक्शन आरिफ़ अली ने किया है। हालांकि आप इतनी लंबी सीरीज देखने में अपना समय लगाएं ये ऐसी सीरीज नहीं है। यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द कसीनो - फोटो : Social Media

द कसीनो

द कसीनो की कहानी कसीनो मालिक और उसके बेटे की है। हालांकि आप इसमें कुछ नया नहीं देखते हैं। आप अपना कीमती समय बचाना चाहते हैं तो इस सीरीज को फ्री में देखने की गलती भी न करें। यह सीरीज जी5 पर उपलब्ध है। इसमें एक्टर करणवीर बोहरा और बिग बॉस फेम मंदना करीमी ने काम किया है। 'द कसीनो' हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित और हार्दिक गज्जर फिल्म्स द्वारा निर्मित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें