भारत में पिछले कई सालों से 'ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन ने लोगों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स एक्सप्लोर करने पर मजबूर कर दिया। अब हालात ऐसी है कि लोग थिएटर्स में जाकर फिल्म देखने की बजाय नेटफ्लिक्स, अमेजन, सोनी लिव और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन लेने ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खैर ओटीटी ने भी कभी लोगों को निराश नहीं किया और मिर्जापुर, फोर मोर शॉट्स प्लीज, आश्रम, पंचायत जैसी कई बेहतरीन वेब सीरीज दी। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इन वेब सीरीज के अगले सीजन को स्ट्रीम करने के लिए तैयार हैं। जी हां, इसी साल आपकी पसंदीदा सीरीज का नया सीजन रिलीज होने वाला है। यहां देखिए पूरी लिस्ट...